सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   three man attacked on woman with an axe in Nuh

हरियाणा में हैवानियत: एक लड़की को तीन लड़कों ने पहले लात-घूसों से पीटा, फिर रुकैया पर किया कुल्हाड़ी से वार

संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Published by: विकास कुमार Updated Fri, 19 Dec 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
सार

पीड़िता के पिता जब मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

three man attacked on woman with an axe in Nuh
युवती पर कुल्हाड़ी से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के नूंह जिले के थाना सदर के गांव रेहना में 15 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 7:30 बजे एक युवती पर जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, गांव निवासी इसराइल पुत्र अब्दुल सत्तार की बेटी रूकैया जब जमील के घर के सामने से गुजर रही थी, तभी पुरानी रंजिश के चलते जमील पुत्र लतीफ, इरसाद और आजाद पुत्र जमील ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

Trending Videos

बिना वजह लात-घूंसों से मारा
आरोप है कि तीनों आरोपियों ने बिना किसी कारण रूकैया को लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान इरसाद ने हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी से रूकैया के मुंह पर वार किया, जिससे उसके होंठ कट गए और दांत टूट गए। गंभीर चोट लगने से युवती मौके पर ही बेहोश हो गई। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और बीच-बचाव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूकैया के पिता को दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता के पिता जब मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घायल रूकैया को पहले सिविल अस्पताल नूंह ले जाया गया, जहां से एमएलआर के बाद उसे नल्हड़ अस्पताल रेफर किया गया।

परिवार ने की सुरक्षा की मांग
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी अब भी घर पर हमला करने और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित ने थाना सदर नूंह में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। सदर थाना नूंह ने तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed