फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Youth seriously injured in bike collision, FIR lodged

Nuh News: बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
पुन्हाना। झारोखडी गांव के पास बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बिछोर पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव तिरवाड़ा निवासी याहया ने बताया कि 12 जुलाई को वह अपने भाई जाहिद के साथ पलवल से पुनहाना की ओर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे झारोकड़ी के पास वह सड़क किनारे रुका हुआ था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भाई जाहिद को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को पुन्हाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। बाद में उसे मांडीखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से भी रेफर किए जाने पर आयुष्मान अस्पताल, पलवल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed