फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Omaxe City's 'One-Time Cleaning' campaign concludes; pledge for cleanliness taken amidst *Havan* and prayers.

Delhi NCR News: ओमैक्स सिटी का वन टाइम क्लीनिंग अभियान संपन्न, हवन-पूजन के साथ लिया स्वच्छता का संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
ओमैक्स सिटी फेज-दो में पिछले दो माह से चल रहे वन टाइम क्लीनिंग अभियान का रविवार को समापन हुआ। अभियान का समापन राम मंदिर परिसर में हवन-पूजन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों ने भाग लेकर स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। अभियान के संयोजक प्रवीण चौहान ने बताया कि अभियान के दौरान स्वयंसेवकों, प्लॉट मालिकों और स्थानीय निवासियों के सहयोग से 50 से अधिक खाली प्लॉटों की सफाई कर उन्हें कचरा मुक्त बनाया गया। उन्होंने कहा कि अगले चरण में स्वच्छता बनाए रखने, लोगों को जागरूक करने और साफ किए गए स्थानों को दोबारा गंदा होने से बचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कुलदीप सोरौत, धर्म लाल, नेत्रपाल, डॉ. प्रदीप और राजेश ने अपनी-अपनी टीमों के साथ हवन-पूजन में भाग लिया। सभी ने अभियान को आगे भी जारी रखने तथा ओमैक्स सिटी को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने का संकल्प दोहराया।


इस अवसर पर गोपाल कुंडू, अनिल गर्ग, पालीवाल अंकल, अजीत लांबा अंकल, मनोज कालरा, विनोद, कैप्टन जोरावर, बत्रा अंकल, एडवोकेट बलबीर पोसवाल, प्रो. रामवीर, सतपाल मास्टर और नरेश जेई सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर्स, प्लॉट मालिकों और सहयोगी निवासियों का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed