{"_id":"6a665b7436b8f2e6d80d0c1e","slug":"smuggler-arrested-with-108-grams-of-smack-remanded-to-custody-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1009-126372-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 108 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 108 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 108.28 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नूंह जिले के बिछौर थाना क्षेत्र के गांव डूडोली निवासी लियाकत के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे होडल-पुन्हाना रोड स्थित धान मिल के पास उस समय दबोचा, जब वह कथित रूप से स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा था।
एएनसी प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक सिराजुद्दीन के नेतृत्व में टीम गुप्त सूचना पर मौके पर पहुंची। डीएसपी होडल सुरेश भड़ाना की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 108.28 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके बाद थाना होडल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर मुख्य सप्लायर और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।