फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On Guru Purnima, the sounds of devotion resonated in temples and ashrams alongside the veneration of the Guru

Delhi NCR News: गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों और आश्रमों में गुरु वंदन के साथ गूंजे भक्ति के स्वर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। राजधानी में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों, आश्रमों और मठों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने महर्षि वेदव्यास को नमन करने के साथ अपने गुरु, संत-महात्माओं और आध्यात्मिक आचार्यों का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
पुरानी दिल्ली के ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर, झंडेवालान मंदिर, छतरपुर स्थित आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ परिसर के शिवालय, कालकाजी मंदिर, इस्कॉन मंदिर (ईस्ट ऑफ कैलाश), मंदिर श्रीराम हनुमान वाटिका, शनिधाम सहित राजधानी के अनेक धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

राजधानी के विभिन्न आश्रमों में भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष आयोजन हुए। कालकाजी मंदिर के महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत, शनिधाम के महामंडेलश्वर दाती महाराज, मंदिर श्रीराम हनुमान वाटिका के महंत श्रीरामगोपाल दास महात्यागी सहित अनेक संतों ने अपने प्रवचनों में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु केवल शिक्षा देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा दिखाने वाला पथप्रदर्शक होता है। गुरु के सान्निध्य से ही व्यक्ति अज्ञान से ज्ञान और भ्रम से सत्य की ओर अग्रसर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed