{"_id":"69c1552cd4fc9ad11d031de5","slug":"on-the-completion-of-150-years-of-vande-mataram-patriotic-voices-echoed-in-mcd-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129112-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर एमसीडी में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर एमसीडी में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एमसीडी ने सोमवार को सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया। सिविक सेंटर स्थित मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रीय कार्यालयों और विद्यालयों में एक साथ राष्ट्रीय गीत गाकर देशभक्ति का संदेश दिया गया।
मुख्य कार्यक्रम सिविक सेंटर के केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जिसमें निगमायुक्त संजीव खिरवार, अतिरिक्त आयुक्त, विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों ने भाग लिया। साथ ही एमसीडी के सभी 12 जोनल कार्यालयों और विद्यालयों में भी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से पूरे माहौल में देशभक्ति का उत्साह दिखाई दिया।
इस अवसर पर संजीव खिरवार ने कहा कि राष्ट्रीय गीत केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पण और कर्तव्य की भावना का प्रतीक है।
Trending Videos