फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parcel scanner facility launched at four major stations of Delhi Division

Delhi NCR News: दिल्ली मंडल के चार प्रमुख स्टेशनों पर पार्सल स्कैनर सुविधा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल परिवहन को सुरक्षित और तेज बनाने के लिए चार प्रमुख पार्सल कार्यालयों नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार टर्मिनल पर आधुनिक एक्स-रे पार्सल स्कैनर लगाए हैं। इनकी मदद से खतरनाक, ज्वलनशील और प्रतिबंधित वस्तुओं की आसानी से पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन

दिल्ली मंडल अकेले उत्तर रेलवे के 79 प्रतिशत पार्सल यातायात को संभालता है। स्कैनर एरोसोल, रासायनिक सॉल्वेंट, बैटरी, शराब, मादक पदार्थ और तस्करी के सामान को पकड़ने में सक्षम हैं। इससे पार्सल वैन में आग लगने की घटनाओं व अवैध परिवहन पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन

मैन्युअल जांच की तुलना में अब प्रक्रिया तेज होगी और नियमों का पालन भी सुनिश्चित होगा। रेलवे का कहना है कि इससे पार्सल निकासी में भी गति आएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed