सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Piece of meat found on Tibbia College notice board, conspiracy ruled out

Delhi NCR News: तिब्बिया कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर मिला मांस का टुकड़ा, साजिश से इनकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-सीसीटीवी फुटेज में किसी व्यक्ति का संदिग्ध गतिविधि नहीं, कौवों के टुकड़ा गिराने की आशंका
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। करोल बाग स्थित तिब्बिया कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर मांस का एक टुकड़ा मिलने से शुक्रवार को कुछ समय के लिए हलचल मच गई। हालांकि पुलिस ने जांच में इस घटना के पीछे किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि 20 मार्च को देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस को करोल बाग स्थित तिब्बिया कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर मांस का टुकड़ा फेंकने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज में नोटिस बोर्ड के आस पास किसी व्यक्ति के संदिग्ध गतिविधि नहीं देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में आसपास दो कौवे भी देखे गए, जिसके आधार पर पुलिस का अनुमान है कि मांस का टुकड़ा उन्हीं पक्षियों ने वहां गिराया होगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में किसी प्रकार की साजिश या आपराधिक मंशा के कोई संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं को लेकर किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से कोई जानकारी साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article