{"_id":"6a6cafb93ff3c861c109ebd9","slug":"preparations-for-nandotsav-at-japanese-park-in-rohini-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148482-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रोहिणी के जापानी पार्क में नंदोत्सव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रोहिणी के जापानी पार्क में नंदोत्सव की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 अगस्त से चार सितंबर तक होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। रोहिणी के सेक्टर-11 स्थित जापानी पार्क एक बार फिर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के रंग में रंगने जा रहा है। श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति की ओर से 29 अगस्त से चार सितंबर तक नौवें श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी घोषणा शुक्रवार को रोहिणी सेक्टर-13 स्थित डीडी क्लब में आयोजित समिति की वार्षिक कार्यकारिणी बैठक में की गई।
समिति के चेयरमैन हरीश शर्मा ने कहा कि जापानी पार्क में होने वाला यह कार्यक्रम दिल्ली के सबसे बड़े जन्माष्टमी आयोजनों में शामिल है। सात दिनों तक धार्मिक, सांस्कृतिक व भक्ति कार्यक्रम होंगे।
अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि पहले दिन श्री श्याम कथा महासंगम, दूसरे दिन सिया के राम, तीसरे दिन शिव विवाह का मंचन होगा। चौथे दिन इंडियन आइडल फेम सुहैल कुमार, पांचवें दिन शेखर जायसवाल व कुंज बिहारी भजन संध्या, छठे दिन कन्हैया मित्तल व हेमंत बृजवासी तथा अंतिम दिन साध्वी पूर्णिमा जी (पूनम दीदी) की प्रस्तुति होगी। श्रद्धालुओं के लिए भोजन, सुरक्षा व पार्किंग की विशेष व्यवस्था की जाएगी। बैठक में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।