सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preventing sewage in 8 slums of RK Puram is challenging: DUSIB

आरके पुरम की 8 झुग्गी बस्तियों में गंदा पानी रोकना चुनौतीपूर्ण : डुसिब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-डूसिब ने एनजीटी में दाखिल अपनी रिपोर्ट में दी जानकारी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को बताया कि आरके पुरम और वसंत विहार की 8 झुग्गी बस्तियों से निकलने वाले गंदे पानी को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ना तकनीकी रूप से काफी कठिन है। डूसिब ने एनजीटी में दाखिल अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतर झुग्गी बस्तियां नाले के किनारे और सड़क स्तर से नीचे बनी हुई हैं। कई जगहों पर सीवर लाइन बिछाने के लिए पर्याप्त जगह और सही ढलान नहीं है। इसी कारण सभी झुग्गियों को सीवर नेटवर्क से जोड़ना मुश्किल हो रहा है। मामला इन बस्तियों से बिना साफ किए गंदे पानी के बारापुला नाले में जाने से जुड़ा है।

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ बस्तियों का 40 से 60 प्रतिशत हिस्सा पहले से दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की सीवर लाइन से जुड़ा है, लेकिन बाकी हिस्सों को जोड़ना संभव नहीं हो पा रहा है। प्रभावित बस्तियों में अंबेडकर बस्ती, नेहरू एकता कैंप, हनुमान कैंप, नेपाली कैंप, सेवा कैंप और शिवा कैंप सहित कुल 8 झुग्गी बस्तियां शामिल हैं। 27 नवंबर 2025 को डूसिब और डीजेबी अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया था। जांच में सामने आया कि यहां एक ही डिस्चार्ज पॉइंट बनाना और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट यह भी बताया गया है कि उसने इस मामले में सहयोग के लिए डीजेबी को मार्च और अप्रैल 2026 में कई पत्र लिखे, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला। याचिकाकर्ता शमशेर सिंह ने एनजीटी से मांग की है कि बिना उपचार के गंदे पानी को नाले में जाने से रोका जाए। वहीं, डूसिब ने अधिकरण से डीजेबी को जरूरी निर्देश देने की अपील की है, ताकि समस्या का समाधान निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed