सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protest at Jantar Mantar against the Transgender Bill

Delhi NCR News: ट्रांसजेंडर विधेयक के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- ट्रांस समुदाय ने सरकार से संशोधन विधेयक वापस लेने की उठाई मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में रविवार को जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर समुदाय और अधिकार कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में जेएनयू छात्र संघ और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन सहित कई छात्र संगठनों ने भी हिस्सा लिया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह विधेयक अधिकारों की रक्षा करने के बजाय उन्हें और सीमित करता है। प्रदर्शन में शामिल रोजी ने कहा कि समाज का यह हिस्सा पहले से ही हाशिए पर है और नए बदलाव भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। वहीं, प्रिया ने सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'नई परिभाषा' के नाम पर मौलिक अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है, जिसका सबसे बुरा असर ग्रामीण क्षेत्रों के ट्रांसजेंडर व्यक्तियों पर पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सभी कानूनों में समुदाय को स्पष्ट मान्यता और गरिमापूर्ण पहचान सुनिश्चित की जाए। सरकार से इस विधेयक को तुरंत वापस लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed