{"_id":"62ae32bf5173fd2d873d22f6","slug":"raghav-chadha-wrote-a-letter-to-defense-minister-rajnath-singh-demanding-withdrawal-of-agnipath-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agnipath Scheme: राघव चड्ढा ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र, अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग के साथ गिनाईं पांच खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agnipath Scheme: राघव चड्ढा ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र, अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग के साथ गिनाईं पांच खामियां
Sun, 19 Jun 2022 01:49 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:49 AM IST
सार
राघव चड्ढा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर अग्निपथ योजना की पांच खामियां गिनाते हुए इस वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस योजना का पूरी तरह से विरोध करती है। बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की अपील कर चुके हैं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने अग्निपथ योजना पर उपजे विवाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। चड्ढा ने पांच खामियां गिनाते हुए योजना को वापस लेने की मांग की है। राघव चड्ढा का कहना है कि सरकार देश के युवाओं पर इस तरह के ट्रायल बाय फायर बंद करे। इस तरह के क्रैश कोर्स से सेना की क्षमता और गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
राघव चड्ढा ने कहा है कि इस प्रकार की भर्ती प्रक्रिया से अग्निवीरों का मन शांत नहीं होगा, जो कि देश की सेवा के लिए बेहद जरुरी है। उनके मन में हमेशा यह संशय बना रहेगा की 4 साल बाद उनके भविष्य का और उनके परिवार का क्या होगा, जो कि सेना के लिए अच्छा नहीं है। आप नेता ने अपने पत्र में 6 महीने की ट्रेनिंग को भी गलत बताया और लिखा कि इस क्रैश कोर्स से सेना की क्षमता और गुणवत्ता पर भी बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
राघव चड्ढा ने आगे कहा कि सरकार को अपनी आर्थिक स्थिति नियंत्रित करने के लिए सेना और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। सरकार को अपनी बैलेंस शीट कहीं और से सुधारनी चाहिए। उन्होंने सरकार को सलाह दी कि इस योजना को लागू करने से पहले कुछ पायलट प्रोजेक्ट चलाए जाने चाहिए और फिर उनके परिणाम देखने के बाद इसे लागू किया जाना चाहिए। चड्ढा ने रक्षा मंत्री से अपील की कि इस योजना तुरंत वापस लें। आप इस योजना का पूरी तरह विरोध करती है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले ही केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की अपील की है।
विज्ञापन