{"_id":"69c148c286715699360d0ada","slug":"rain-breaks-record-of-two-years-in-march-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129090-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मार्च में बारिश ने तोड़ा दो वर्षों का रिकॉर्ड, अभी और बरसेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मार्च में बारिश ने तोड़ा दो वर्षों का रिकॉर्ड, अभी और बरसेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 29.7 और न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली । दिल्ली में मार्च में हुई बारिश से बीते दो वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। सोमवार तक दिल्ली में 18.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पहले 2025 में 1.8 और 2024 में 4.3 एमएम बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने इस सप्ताह दो दिन और झमाझम बारिश का अनुमान जताया है, जिससे रिकॉर्ड में और बढ़ोतरी होगी।
तड़के हल्की फुहारों और हवाएं चलने से साेमवार की सुबह मौसम खुशनुमा हो गया। अचानक काले बादलों के कारण अंधेरा छा गया और कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो गई, लेकिन बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रही।
अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में सफदरजंग मानक केंद्र में 1.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.7 और न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम आर्द्रता 96 प्रतिशत और न्यूनतम 54 प्रतिशत रही। इसके अलावा, रिज और आया नगर में 29.3, लोधी रोड में 29.6 और पालम में 28.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत पर दो पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने की आशंका है। पहला 26 और दूसरा 29 मार्च को सक्रिय हो सकता है।
विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में अगले हफ्ते मौसम में हल्के बदलाव की संभावना है। ऐसे में तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 32-34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। 24 से 28 मार्च तक आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। हवाएं मुख्यतः उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा में 5-20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी।
Trending Videos