सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain increases chill, winter sets in again, relief expected over the weekend

Delhi NCR News: एक पर दी है खबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से बढ़ी ठिठुरन, फिर सर्दी की दस्तक, वीकेंड पर राहत के आसार
Trending Videos

-दो साल बाद मार्च में ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई, अब तक 16.2 मिमी बारिश दर्ज

-बीते 24 घंटे में 006.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, आज शाम तक 001.4 मिमी बारिश हुई

-18 मार्च से जारी रुक-रुक कर बारिश, शुक्रवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से 9.6 डिग्री की गिरावट

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली में बुधवार की शाम से शुरू हुई बारिश का दौर अब भी जारी है। बीच-बीच में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है, जिससे ना केवल मौसम सुहाना हो गया है, बल्कि सर्दी भी लौट आई है। ठिठुरन बढ़ने से मार्च के महीने में फरवरी की ठंडक का अहसास हो रहा है। लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के कारण यह बीते दो साल में ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। 20 मार्च तक 16.2 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि वर्ष 2025 में पूरे माह में दो मिमी, व वर्ष 2024 में 4.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
मौसम विभाग के अनुसार इस तरह मार्च में अब तक कुल 16.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य स्तर 19.1 मिमी के करीब पहुंच गई है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 9.6 डिग्री कम 21.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह से यह इस मार्च का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं बीते 24 घंटे में 006.6 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि शाम 5:30 बजे तक 001.4 मिमी बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बदलाव देखने को मिला है। हालांकि शनिवार और रविवार को आंशिक बादल छाने की उम्मीद है। सोमवार को फिर से एक बार हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 26 मार्च तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। 24 मार्च से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16-19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed