सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rekha Gupta government's secrets exposed in High Court too: AAP

हाईकोर्ट में भी रेखा गुप्ता सरकार की पोल खुली : आप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्राइवेट स्कूल फीस कंट्रोल एक्ट को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के बाद अब हाईकोर्ट में भी रेखा गुप्ता सरकार की पोल खुल गई है। सोमवार को हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों में अभिभावकों को शामिल कर बनाई जाने वाली फीस कंट्रोल कमेटी पर स्टे लगाकर यह साफ कर दिया कि यह कानून दिखावटी और भ्रामक था।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार मिडिल क्लास अभिभावकों को गुमराह करने के लिए फीस कंट्रोल कानून लाई। असल में यह कानून निजी स्कूल मालिकों के हित में बनाया गया था। पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने सरेंडर करते हुए खुद स्वीकार किया था कि सत्र 2025-26 में निजी स्कूलों की ओर से बढ़ाई गई फीस पर यह कानून लागू नहीं होगा। इससे सरकार और निजी स्कूल प्रबंधन की मिलीभगत उजागर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार ने न तो अभिभावकों से राय ली न ही किसी विशेषज्ञ से सलाह-मशविरा किया। चोरी-छिपे कानून बनाकर उसे अभिभावकों के हित में बताने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed