सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Relieve teachers in time for evaluation: CBSE

मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को समय से करें रिलीव : सीबीएसई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-हर विषय का मूल्यांकन 8-10 दिन में किया जाएगा पूरा, जल्द तैयार होगा रिजल्ट
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अगले सप्ताह से होने वाली दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए शिक्षकों को जल्द से जल्द रिलीव करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वे मूल्यांकन के लिए कुशल व प्रशिक्षित शिक्षक उपलब्ध कराएं। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि रिलीव करते समय उन्हें रिलीविंग सर्टिफिकेट जारी किया जाना चाहिए। स्कूल सुनिश्चित करें कि रिलीव शिक्षक सीबीएसई के नियमों के हिसाब से योग्य हों।
यदि स्कूल शिक्षकों को समय से रिलीव नहीं करते हैं तो उन पर बोर्ड के संबद्धता नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है और स्कूल के रिजल्ट घोषित नहीं किए जाएंगे। वहीं मूल्यांकन प्रक्रिया को खराब करने का प्रयास माना जाएगा। वहीं सीबीएसई ने उत्तरपुस्तिकाओं का त्रुटिरहित मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए कुछ कदम उठाए हैं। जिसके तहत इस बार प्रत्येक विषय के मूल्यांकन को आठ से दस दिन में पूरा किया जाएगा। बीते वर्षों में एक विषय के लिए मूल्यांकन 10-12 दिन में होता था जो कि अब आठ से दस दिनों में होगा। इससे रिजल्ट जल्द तैयार करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को आवंटित की जाने वाली उत्तरपुस्तिकाओं की संख्या इस बार कम कर दी गई है। शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए छोटे निर्देशात्मक वीडियो तैयार किए गए हैं। स्कूलों को सलाह दी गई है वे इन शिक्षकों की अनुपस्थिति के दौरान कक्षाओं का संचालन करने के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक व्यवस्था करें। सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। दसवीं की परीक्षाएं 11 मार्च व बारहवीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल को समाप्त होंगी। ऐसे में बोर्ड ने उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी अभी से शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed