सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband and wife die in Harsh Vihar, suicide suspected after altercation

Delhi NCR News: हर्ष विहार में पति-पत्नी की मौत, कहासुनी के बाद आत्महत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-पहली मंजिल से कूदा 32 साल का प्रॉपर्टी डीलर, पत्नी भी कमरे में मृत मिली, जहर खाने की आशंका
Trending Videos

-पुलिस ने कहा, कर रहे जांच, आशंका है कि झगड़ा होने के बाद पति कूदा, पत्नी ने भी जहर खाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में मंगलवार की दोपहर एक दंपती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पति का शव गली में पड़ा मिला, जबकि पत्नी अपने कमरे में मृत मिली। शिनाख्त मुकेश सिंह (32) और इनकी पत्नी सविता (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजकर जांच शुरू की है।
आशंका है कि दंपती के बीच दोपहर के समय किसी बात पर विवाद हुआ। जिसके बाद पहले पति ने पहली मंजिल से नीचे कूद गया, जबकि पत्नी ने कमरा बंदकर जहरीला पदार्थ खा लिया। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को मृतका के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। उसके कमरे का दरवाजा भी सेंट्रल लॉक मिला है। पुलिस हत्या, आत्महत्या और हादसे समेत सभी दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है। हर्ष विहार थाना पुलिस मुकेश के परिजनों से पूछताछ जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुकेश सिंह अपने परिवार के साथ गली नंबर-8, हर्ष विहार में पहली मंजिल पर रहते थे। इनके परिवार में पिता राजपाल, मां, भाइयों के अलावा पत्नी सविता व 5 और 7 साल के दो बेटे हैं। मुकेश प्रॉपर्टी डीलर थे। भूतल पर मुकेश के माता-पिता व दूसरी और तीसरी मंजिल पर भाई रहते हैं। बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे अचानक उनके पहली मंजिल से नीचे गिरने की आवाज आई। परिजनों ने बाहर निकलकर देखा तो मुकेश गली में अचेत पड़ा था। फौरन उसको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच पता चला कि मुकेश की पत्नी भी पहली मंजिल स्थित अपने कमरे में बिस्तर पर अचेत पड़ी है। उसके कमरे का दरवाजा सेंट्रल लॉक है। खिड़की के रास्ते अंदर घुसकर उसको वहीं से बाहर निकाला गया। बाद में जीटीबी अस्पताल ले जाने पर उसको भी मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच में सविता के जहर खाने का पता चला। वारदात के समय दंपती अपनी फ्लोर पर अकेले थे। इनके बच्चे ट्यूशन के लिए गए थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दंपती के बीच विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article