सब्सक्राइब करें

दिल्ली ट्रिपल मर्डर: यूपी और राजस्थान में दो मर्डर, अब तीन को मारा, 'तांत्रिक' पहले भी कर चुका ये कांड; खुलासे

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Feb 2026 10:44 AM IST
सार

Delhi Peeragarhi Suicide News today in Hindi: दिल्ली में कार में महिला समेत तीन लाश मिलने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने तिहरे हत्याकांड में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। तांत्रिक ने धनवर्षा के नाम पर भरोसा जीता और फिर तीनों की जान ले ली। आरोपी तांत्रिक ने कार में जहर वाला लड्डू् खिलाया था।

विज्ञापन
Delhi Triple Murder Tantric Arrested for Luring Victims with Dhanvarsha and Killing All Three news in Hindi
Delhi Triple Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Peeragarhi Car Killings: नई दिल्ली के बाहरी जिला पुलिस ने पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा करते हुए एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह सुनियोजित साजिश थी, जिसमें पैसों के लिए तीन लोगों को जहर देकर मार दिया गया। 


गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमरुद्दीन उर्फ बाबा, निवासी फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। यह गाजियाबाद के लोनी और फिरोजाबाद में तांत्रिक केंद्र चला रहा था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने पहली मुलाकात में शॉल से पैसे निकालने जैसा करतब दिखाकर धनवर्षा का दावा किया और भरोसा दिलाया कि वह उनके पैसों को तांत्रिक क्रिया के जरिये कई गुना बढ़ा सकता है।
 
Trending Videos
Delhi Triple Murder Tantric Arrested for Luring Victims with Dhanvarsha and Killing All Three news in Hindi
इसी कार में मिली महिला समेत तीन की लाश - फोटो : अमर उजाला
कार में अचेत अवस्था में पड़े थे महिला समेत तीन लोग
डीसीपी सचिन शर्मा के मुताबिक 8 फरवरी को पीसीआर कॉल के जरिये पश्चिम विहार ईस्ट थाने को सूचना मिली कि एक सफेद कार में तीन लोग अचेत अवस्था में पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से 76 वर्षीय रणधीर (बापरोला), 42 वर्षीय शिव नरेश (नगली डेयरी) और 40 वर्षीय लक्ष्मी (जहांगीरपुरी) को बरामद किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Triple Murder Tantric Arrested for Luring Victims with Dhanvarsha and Killing All Three news in Hindi
कार में मिली महिला समेत तीन की लाश, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तीनों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार की तलाशी में शराब की बोतलें, कोल्डड्रिंक, खाली गिलास, मोबाइल फोन, हेलमेट, जैकेट और अन्य दस्तावेज बरामद हुए। परिजनों ने आत्महत्या की संभावना से इनकार करते हुए संदेह जताया था।
Delhi Triple Murder Tantric Arrested for Luring Victims with Dhanvarsha and Killing All Three news in Hindi
इसी कार में मिली महिला समेत तीन की लाश - फोटो : अमर उजाला
जांच में पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और लोकेशन डेटा की मदद से पाया कि तीनों मृतक कमरुद्दीन नामक तांत्रिक के संपर्क में थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने धनवर्षा के नाम पर विशेष तांत्रिक क्रिया कराने का झांसा दिया और उनसे दो लाख रुपये नकद, शराब व कोल्डड्रिंक लाने को कहा। तकनीकी साक्ष्यों से यह भी सामने आया कि घटना वाले दिन तीनों लोनी गए थे और आरोपी के संपर्क में रहे।

 
विज्ञापन
Delhi Triple Murder Tantric Arrested for Luring Victims with Dhanvarsha and Killing All Three news in Hindi
इसी कार में मिली महिला समेत तीन की लाश - फोटो : अमर उजाला
कार में ही खिलाया जहर वाला लड्डू्
पुलिस का दावा है कि आरोपी लोनी से उनकी कार में सवार हुआ और पीरागढ़ी तक साथ आया। रास्ते में उसने लड्डू में जहर मिलाकर उन्हें शराब और कोल्डड्रिंक के साथ सेवन कराया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed