फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Reptile and amphibian walk held at the zoo for the first time; 42 bird species recorded.

Delhi NCR News: चिड़ियाघर में पहली बार हुई रेप्टाइल्स और एम्फीबियंस वॉक, 42 पक्षी प्रजातियों को किया गया रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
-रविवार को आयोजित इस विशेष नेचर वॉक में प्रकृति प्रेमियों, छात्रों, वन्यजीव फोटोग्राफरों, शोधकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली चिड़ियाघर), नई दिल्ली ने जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पहली बार ‘संडे रेप्टाइल्स, एम्फीबियंस और मोलस्क वॉक’ का आयोजन किया। इसके साथ ही नियमित ‘संडे बर्ड वॉक’ भी आयोजित की गई। इस विशेष नेचर वॉक में प्रकृति प्रेमियों, छात्रों, वन्यजीव फोटोग्राफरों, शोधकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञ डॉ. सूर्य प्रकाश के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने चिड़ियाघर परिसर में पाए जाने वाले सरीसृपों, उभयचरों और मोलस्क की प्रजातियों के बारे में जानकारी हासिल की।

वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने स्लग, गार्डन लिजर्ड, हाउस गेको, मॉनिटर लिजर्ड और सॉफ्ट-शेल्ड कछुआ सहित पांच प्रजातियों की पहचान और रिकॉर्डिंग की। विशेषज्ञों ने इन जीवों की पर्यावरण में भूमिका, उनके व्यवहार और संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसी दिन आयोजित ‘संडे बर्ड वॉक @ एनजेडपी’ में प्रतिभागियों ने 42 पक्षी प्रजातियों को रिकॉर्ड किया। इसमें इंडियन पीफाउल, ग्रे फ्रैंकोलिन, एशियन कोयल, पेंटेड स्टॉर्क, किंगफिशर, हॉर्नबिल, पैराकीट और कई अन्य पक्षी शामिल रहे। इस गतिविधि से चिड़ियाघर परिसर में मौजूद पक्षियों की समृद्ध विविधता सामने आई।
विज्ञापन


चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने कहा कि इस तरह की नेचर वॉक से लोगों को जैव विविधता को समझने, प्रजातियों की पहचान करने और वन्यजीव संरक्षण में योगदान देने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि ये कार्यक्रम नागरिक विज्ञान (सिटिजन साइंस) को बढ़ावा देने में भी मदद करते हैं। नेशनल जूलॉजिकल पार्क आगे भी ऐसी गतिविधियां जारी रखेगा। इसी क्रम में 9 अगस्त को ‘संडे बटरफ्लाई एंड ड्रैगनफ्लाई वॉक @ एनजेडपी’ का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के करीब लाना और शहरी जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed