फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rickshaw-induced traffic jams cause hours of trouble in Laxmi Nagar; people rely on the Metro

Delhi NCR News: लक्ष्मी नगर में रिक्शा जाम से घंटों परेशानी, लोग मेट्रो पर निर्भर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रिक्शा के कारण घंटों जाम लग रहा है। इससे आम लोगों के जीवन की रफ्तार धीमी हो गई है। लोगों को थोड़ी दूर जाने के लिए भी मेट्रो का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रिक्शों की धीमी गति और सड़क पर उनके जमावड़े से यातायात बाधित होता है। स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को जाम के कारण काफी दिक्कतें होती हैं। लक्ष्मी नगर में मेट्रो के नीचे सैकड़ों रिक्शा चालक खड़े रहते हैं। इससे राहगीरों को निकलने में परेशानी होती है। स्थानीय निवासी वासू ने बताया कि रिक्शों के कारण हर जगह जाम लगा रहता है। रिच्चा ने कहा कि रिक्शा चालक सवारी बैठाने या उतारने के लिए सड़क के बीच में ही रिक्शा रोक देते हैं। इससे पीछे से आ रही गाड़ियों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है और दुर्घटनाएं होती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed