{"_id":"6a7de0bfeab604fd9107f1f8","slug":"two-hours-for-the-nation-delhi-doctors-step-forward-to-treat-the-poor-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150544-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे देश के नाम : गरीबों के इलाज के लिए आगे आए दिल्ली के डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे देश के नाम : गरीबों के इलाज के लिए आगे आए दिल्ली के डॉक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हर सप्ताह दो घंटे मुफ्त कंसल्टेशन देंगे विशेषज्ञ, देशभर के मरीजों को वीडियो कंसल्टेशन की भी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली के डॉक्टरों ने सेवा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की एक अनोखी पहल शुरू की है। 2 घंटे देश के नाम से शुरू किए गए इस हेल्थकेयर मिशन में अलग-अलग विशेषज्ञता वाले डॉक्टर हर सप्ताह अपने दो घंटे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त कंसल्टेशन देने के लिए समर्पित करेंगे।
इस अभियान में आंख, हड्डी, कैंसर, मानसिक स्वास्थ्य, बच्चों की बीमारी, दिल, महिलाओं की बीमारी और सामान्य चिकित्सा सहित कई क्षेत्रों के डॉक्टर शामिल हो रहे हैं। मरीजों को भाग लेने वाले अस्पतालों और क्लीनिकों में मुफ्त सलाह के साथ वीडियो कंसल्टेशन की सुविधा भी दी जाएगी। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों और कम सुविधाओं वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को इसका फायदा पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। इस अभियान के शुरुआती समर्थकों में दिल्ली आई सेंटर के आठ वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ शामिल हैं। डॉ. इकेदा लाल के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, रेटिना और आंखों की रोशनी से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों को मुफ्त जांच और इलाज के संबंध में सलाह देगी।
फाउंडेशन के संस्थापक और वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. एलतोमर भी इस अभियान से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि समय पर सलाह मिलने से कई लोगों को लंबे समय तक रहने वाली परेशानी से बचाया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य और ऑन्कोलॉजिस्ट विशेषज्ञ भी इस मुहिम में शामिल हुए हैं। इसके अलावा कार्डियोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, गायनोकोलॉजी और जनरल मेडिसन जैसे दूसरे डॉक्टर भी इसमें तेजी से शामिल हो रहे है।