सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robotic surgery facility for patients at Lady Hardinge Hospital

Delhi NCR News: लेडी हार्डिंग अस्पताल में मरीजों को मिलेगी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई इमारत में ऑपरेशन थियेटर बनकर हुआ तैयार
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में मरीजों को जल्द रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मिलेगी। सर्जरी के लिए रोबोट खरीद को लेकर अस्पताल प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इस साल के आखिरी तक रोबोटिक सर्जरी शुरू किए जाने की उम्मीद जताई गई है। अस्पताल के सर्जरी विभाग में निदेशक प्रोफेसर डॉ. मनोज एंडले ने बताया कि सर्जरी के लिए रोबोट खरीद संबंधी प्रक्रिया का 80-90 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। अगले छह महीनों में अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए अस्पताल की नई इमारत में आठवीं मंजिल पर खास ऑपरेशन थियेटर तैयार किया गया है।

चिकित्सकों कोे दिया गया प्रशिक्षण

डॉ. मनोज एंडले ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी के लिए अलग-अलग सर्जन को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जब सर्जरी के लिए रोबोट उपलब्ध होगा तो उससे पहले भी एम्स दिल्ली की मदद से दोबारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। अस्पताल में मरीजों को रोबोटिक सर्जरी की सुविधा निशुल्क मिलेगी। रोबोट की मदद से कैंसर, पैंक्रियाज कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर के उपचार के लिए सर्जरी की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं करनी होगी ज्यादा चीर-फाड़

डॉ. मनोज ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी का सबसे ज्यादा फायदा यह है कि सर्जरी के लिए अंग की ज्यादा चीर-फाड़ नहीं करनी पड़ती है। सर्जरी एकदम सटीक जगह पर होती है। इसमें खून का रिसाव कम होता है और मरीज तेजी से रिकवर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed