सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saurabh Bhardwaj shared a video targeting the BJP and the Chief Minister.

Delhi NCR News: सौरभ भारद्वाज ने वीडियो शेयर कर भाजपा और मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर भाजपा और मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि छोटे-छोटे बच्चे भी अब अपने अधिकारों के लिए सवाल उठाने लगे हैं और सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं।
Trending Videos

आप नेता ने दावा किया कि वीडियो में शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में घर तोड़ने की नोटिस मिलने के बाद एक बच्चे ने पूछा कि अगर उनके घर तोड़ दिए जाएंगे, तो क्या मुख्यमंत्री उन्हें अपने घर में जगह देंगी। वीडियो में बच्चा अपने परिजनों के साथ अनशन पर बैठा दिखाई दे रहा है। बच्चे ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि अगर उन्हें अपने घर में जगह नहीं दी जा सकती, तो कम से कम ऐसी जगह बताई जाए जहां उनका परिवार रह सके। सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर आरोप लगाया कि एक साल के भीतर ही ऐसी स्थिति बन गई है कि मासूम बच्चे भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed