{"_id":"6a4186395b2c6e48a80cf5e7","slug":"save-yamuna-preparations-underway-to-turn-yamuna-cleaning-into-a-mass-movement-cm-participates-in-voluntary-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Save Yamuna: यमुना की सफाई को जन-आंदोलन बनाने की तैयारी, सीएम ने किया श्रमदान; अब हर रविवार चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Save Yamuna: यमुना की सफाई को जन-आंदोलन बनाने की तैयारी, सीएम ने किया श्रमदान; अब हर रविवार चलेगा अभियान
Mon, 29 Jun 2026 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:08 AM IST
सार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को चिल्ला गांव स्थित यमुना घाट पर ‘क्लीन दिल्ली विद सीएम’ अभियान के तहत श्रमदान किया। उन्होंने घोषणा की कि अब हर रविवार दिल्ली में स्वच्छता अभियान, यमुना सफाई या वृक्षारोपण जैसे जनहित कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
यमुना नदी, फाइल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने सफाई अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को चिल्ला गांव स्थित यमुना घाट पर ‘क्लीन दिल्ली विद सीएम’ अभियान के तहत श्रमदान किया। उन्होंने घोषणा की कि अब हर रविवार दिल्ली में स्वच्छता अभियान, यमुना सफाई या वृक्षारोपण जैसे जनहित कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा, यमुना केवल नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की संस्कृति, आस्था और जीवनधारा है। इसे साफ करना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों और स्थानीय लोगों से यमुना संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यमुना पुनर्जीवन के लिए सरकार वैज्ञानिक और स्थायी समाधान पर काम कर रही है। इसके तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों के आधुनिकीकरण, नए विकेंद्रीकृत एसटीपी लगाने, सीवर नेटवर्क के विस्तार और यमुना में गिरने वाले नालों को चरणबद्ध तरीके से रोकने की दिशा में काम किया जा रहा है। आने वाले समय में बिना उपचार के कोई भी नाला यमुना में नहीं गिरे, इसके लिए ठोस व्यवस्था तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
पूजा सामग्री और प्लास्टिक यमुना में न डालें
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि पूजा सामग्री, प्लास्टिक और निर्माण मलबे को यमुना में न डालें। उन्होंने बताया कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए पूजा सामग्री और खंडित मूर्तियों के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विशेष संग्रह केंद्र बनाए जा रहे हैं।
अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण से स्कूलों के लिए बेंच, डस्टबिन और अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने इस सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल की सराहना करते हुए ऐसे नवाचारों को सरकार की ओर से सहयोग देने का आश्वासन दिया।
सीएम ने कहा कि युवाओं और समाज की भागीदारी से ही स्वच्छ यमुना का लक्ष्य पूरा हो सकता है। सरकार और नागरिकों के संयुक्त प्रयास से दिल्ली को स्वच्छ, हरित और बेहतर राजधानी बनाने का संकल्प आगे बढ़ाया जाएगा।