{"_id":"69d5037edc2dbfd19507a0ad","slug":"selection-of-snd-school-girls-in-youth-parliament-and-mun-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-123127-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: यूथ पार्लियामेंट और एमयूएन में एसएनडी स्कूल की छात्राओं का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: यूथ पार्लियामेंट और एमयूएन में एसएनडी स्कूल की छात्राओं का चयन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
एसएनडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कौशल आधारित शिक्षा और व्यावहारिक अधिगम के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता साबित की है। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय की छात्रा निशा का चयन युवा संसद के लिए हुआ है। युवा संसद 9 और 10 अप्रैल को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। उन्हें लोकसभा समिति में शांतनु ठाकुर का पोर्टफोलियो दिया गया है। इसी क्रम में छात्रा तन्वी का चयन एनएसयूटी के लिए हुआ है, जो 11 और 12 अप्रैल को आयोजित होगा। वह लोकसभा समिति में मनोहर लाल खट्टर का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके अलावा छात्रा अस्मिता ने साइंस एसे राइटिंग प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने तीनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Trending Videos