सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Your voice will reach LG directly, the platform will take action directly from the listening post

Delhi NCR News: सीधे एलजी तक पहुंचेगी आपकी आवाज, लिसनिंग पोस्ट से प्लेटफॉर्म सीधे होगा एक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइलों में नहीं फंसेगी शिकायत, उपराज्यपाल के दखल से तेजी से होगा समाधान
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली के लोगों के लिए अपनी शिकायत सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का एक नया और असरदार माध्यम शुरू हुआ है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने एलजी लिसनिंग पोस्ट प्लेटफॉर्म शुरू किया है। लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याएं इस मंच के जरिए उन्हें बताएं। वे इन्हें हरदिन देखेंगे और इनका समाधान भी करवाएंगे। लोक निवास की ओर से शुरू किए गए इस प्लेटफॉर्म के तहत एक मोबाइल एप उपलब्ध है। इसके अलावा लोग अपनी शिकायत वेबसाइट www.listeningpostdelhilg.in या ईमेल के जरिए भी भेज सकते हैं। उपराज्यपाल ने खुद इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि हर नागरिक की आवाज अहम है और शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी।

यहां भी कर सकते हैं शिकायत
दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सीएम जन सुनवाई पोर्टल, एमसीडी, डीडीए और दिल्ली जल बोर्ड जैसी एजेंसियों के अपने-अपने सिस्टम हैं। इसके अलावा पब्लिक ग्रिवांस कमीशन भी काम करता है। लेकिन दिल्ली में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जनसेवा सदन में हरएक सोमवार को आमने-सामने से लोगों की शिकायतें सुनती हैं। अब लोगों को और राहत देते हुए एलजी लिसनिंग पोस्ट को लॉन्च किया गया है। इसे खास माना जा रहा है। इसकी वजह यह है कि उपराज्यपाल के पास प्रशासनिक मामलों में सीधे हस्तक्षेप की ताकत होती है। वे अलग-अलग विभागों को निर्देश देकर लंबित मामलों को तेजी से निपटा सकते हैं। खासतौर पर उन शिकायतों में यह प्लेटफॉर्म मददगार होगा, जहां कई विभागों के बीच समन्वय की कमी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह शिकायतों का होगा समाधान : इस सिस्टम में शिकायत दर्ज होने के बाद उसे संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी को भेजा जाता है। साथ ही एक ट्रैकिंग नंबर दिया जाता है, जिससे शिकायत की स्थिति पर नजर रखी जा सकती है। इससे न सिर्फ व्यक्तिगत समस्याएं सुलझेंगी, बल्कि प्रशासनिक कामकाज में भी सुधार आएगा।

कैसे करें शिकायत
-मोबाइल ऐप के जरिए ‘एलजी लिसनिंग पोस्ट’ पर शिकायत दर्ज करें
-वेबसाइट: www.listeningpostdelhilg.in पर जाएं
-ईमेल: lggc.delhi@nic.in पर अपनी समस्या भेजें
-शिकायत दर्ज करने के बाद मिलेगा ट्रैकिंग नंबर
-उसी नंबर से अपनी शिकायत की स्थिति चेक कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article