सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Servant Robs Businessmans House Near Prime Ministers Residence delhi Flees with Jewelry Worth 32 Lakhs

दिल्ली में बड़ी वारदात: प्रधानमंत्री आवास के पास व्यापारी के घर नौकर ने की लूटपाट, ले गया 32 लाख के जेवर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 17 Apr 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
सार

पीड़ित व्यापारी की पहचान अंकित चावला के रूप में हुई है। उनका शराब का कारोबार है। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने इस लूटपाट की पुष्टि की है।

Servant Robs Businessmans House Near Prime Ministers Residence delhi Flees with Jewelry Worth 32 Lakhs
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

अति सुरक्षित कहे जाने वाले नई दिल्ली में स्थित प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री आवास के कुछ दूरी पर शराब कारोबारी के गोल्फ लिंक इलाके स्थित आवास में दिनदहाड़े लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कारोबारी के नौकर ने अपने चार साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने कारोबारी के पिता, पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट की और उसके बाद घर में रखी करीब 32 लाख रुपये से ज्यादा के जेवराहत ले गए। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Trending Videos

पीड़ित कारोबारी का व्हिस्की का बिजनेस
नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने लूट की वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी नौकर व उसके साथियों की तलाश की जा रही है, हालांकि शुक्रवार शाम तक उनका कुछ पता नहीं लगा था। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित कारोबारी का व्हिस्की बनाने का कारोबार है। इस घटना की सूचना पुलिस को बृहस्पतिवार को करीब साढ़े सात बजे मिली थी। सूचना के बाद नई दिल्ली जिले के पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। जांच में पता लगा कि आरोपी नौकर पिछले कई वर्षों से परिवार के साथ काम कर रहा था और घर के हर सदस्य का भरोसा जीत चुका था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने अपने साथियों के साथ वारदात की साजिश रची। सभी आरोपियों ने मास्क पहने हुए थे। नौकर ने अपने साथियों को घर में घुसा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के अलावा परिवार को पीटा भी
आरोपियों ने शराब करोबारी अशोक चावला के घर में मौजूद बुजुर्ग पिता, पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है पीड़ित कारोबारी के परिवार के साथ काफी मारपीट की गई। वारदात के दौरान आरोपी सीधे उस स्थान पर पहुंचे, जहां नकदी और जेवरात रखे थे। आरोपियों ने अलमारियों को खंगालकर लाखों रुपये की नकदी और भारी मात्रा में सोने के जेवरात लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

तलाश में तीन टीमें गठित
पुलिस ने घायल परिजनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटनास्थल से पुलिस ने अहम साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिले के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल स्टाफ समेत तीन टीमें गठित की गई हैं।

आरोपी नौकर खुलेआम घूमता दिख रहा है
कारोबारी के घर लूटपाट के कई सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहे है। इन वीडियों में आरोपी नौकर आराम से खुलेआम दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि अगर पुलिस समय से सक्रिय हो जाती तो आरोपी को समय से पकड़ लिया जाता। एक वीडियो में साथी के साथ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed