{"_id":"69f73937fd59c862890818db","slug":"shimla-youngs-and-hopes-club-put-up-a-strong-performance-in-the-dsa-a-division-league-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-134822-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीएसए-ए डिवीजन लीग में शिमला यंग्स और हॉप्स क्लब का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीएसए-ए डिवीजन लीग में शिमला यंग्स और हॉप्स क्लब का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। डीएसए-ए डिवीजन लीग के ग्रुप स्टेज मुकाबलों में शिमला यंग्स फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली टाइगर्स फुटबॉल क्लब को 3-2 से हराया और हॉप्स फुटबॉल क्लब ने सिटी फुटबॉल क्लब को 1-0 से शिकस्त दी। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। पहली पारी में दिल्ली टाइगर्स की ओर से विनायक शर्मा और अनीश डोल ने गोल कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन शिमला यंग्स की ओर से नितिन तनवार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल दागा। इसके अलावा विपक्षी टीम की गलती से मिले एक ओन गोल ने भी शिमला यंग्स को बढ़त दिलाई। अंतिम समय तक मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन शिमला यंग्स ने बढ़त कायम रखते हुए मैच अपने नाम कर लिया। दूसरी पारी में खेल गए मुकाबले में हॉप्स फुटबॉल क्लब ने सिटी फुटबॉल क्लब को 1-0 से शिकस्त दी। मैच का एकमात्र गोल वीर गहलौत ने 41वें मिनट में किया। हॉप्स ने पूरे मैच में गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और मजबूत डिफेंस के दम पर सिटी फुटबॉल क्लब को वापसी का मौका नहीं दिया।
Trending Videos