{"_id":"69f746c7e9f7128f7801135c","slug":"shruti-ahlawat-became-the-champion-of-the-tennis-tournament-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-134868-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: श्रुति अहलावत बनीं टेनिस टूर्नामेंट की चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: श्रुति अहलावत बनीं टेनिस टूर्नामेंट की चैंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन
डबल्स वर्ग में केसेनिया लास्कुटोवा और एकातेरिना याशिना की जोड़ी बनी विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। एचसीएल आईटीएफ महिला 15 टेनिस टूर्नामेंट में श्रुति अहलावत ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत का खिताब अपने नाम किया, जबकि डबल्स वर्ग में केसेनिया लास्कुटोवा और एकातेरिना याशिना की जोड़ी विजेता बनी। एक सप्ताह के इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 74 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने विश्व रैंकिंग अंक और 15 हजार अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि के लिए प्रतिस्पर्धा की। टूर्नामेंट में रूस, जापान, पोलैंड और अमेरिका समेत कई देशों के खिलाड़ियों की भागीदारी रही। सिंगल्स फाइनल में श्रुति अहलावत ने पोलैंड की जुजाना कोलोनुस को कड़े मुकाबले में 7-5, 6-2, 7-6 से हराकर खिताब जीता। वहीं डबल्स फाइनल में केसेनिया लास्कुटोवा और एकातेरिना याशिना की जोड़ी ने अरीना अरीफुल्लिना मिचिका ओजेकी को 6-4, 6-3 से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट की एक बड़ी उपलब्धि 14 वर्षीय जेंसी कनाबर का प्रदर्शन रहा, जो प्रोफेशनल आईटीएफ महिला प्रतियोगिता के सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली सबसे युवा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हो गईं। इसके अलावा जील देसाई, आकांक्षा नित्तुरे और सोनल पाटिल ने भी प्रभावशाली खेल दिखाया।
Trending Videos