फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six Bangladeshi nationals apprehended at a hotel; deportation process initiated.

Delhi NCR News: होटल में छह बांग्लादेशी नागरिक पकड़े, निर्वासन की प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
-वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में ठहरे छह बांग्लादेशी, हिरासत केंद्र भेजे गए, हिरासत केंद्र भेजा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान मध्य जिला पुलिस ने वीजा उल्लंघन कर अवैध रूप से नबी करीम स्थित होटल में रह रहे छह बांग्लादेशी को पकड़ा है। इनके कब्जे से छह बांग्लादेशी पासपोर्ट, छह भारतीय डबल एंट्री वीजा, इमिग्रेशन एवं यात्रा संबंधी दस्तावेज तथा होटल में ठहरने से जुड़े रिकॉर्ड जब्त किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को विदेशों क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश करने के बाद निर्वासन के लिए हिरासत केंद्र भेज दिया है।


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि विदेशी नागरिकों के वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस लगातार सत्यापन अभियान चला रही है। इसको लेकर पुलिस लगातार होटलों और गेस्ट हाउसों का व्यापक सत्यापन कर रही है। सत्यापन के दौरान पुलिस टीम को नबी करीम स्थित आराकशा रोड स्थित एक होटल में छह बांग्लादेशी नागरिक ठहरे मिले। पुलिस टीम ने उनके पासपोर्ट, वीजा और इमिग्रेशन रिकॉर्ड की जांच की गई। पुलिस को पता चला कि सभी डबल एंट्री वीजा पर भारत आए थे। इस वीजा के तहत प्रत्येक यात्रा में अधिकतम 15 दिन तक भारत में रहने की अनुमति थी, लेकिन सभी निर्धारित अवधि से अधिक समय तक यहां अवैध रूप से रुके हुए थे। इसे वीजा की शर्तों का उल्लंघन मानते पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान शफी इमाम नफीस सिद्दीकी, एहेआ अहतेशाम, आसिफ मोल्ला, मोहम्मद बुलबुल हुसैन, हसन शेख और तिशा खातून के रूप में हुई। सभी बांग्लादेश के अलग अलग जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में सभी ने माना कि वह वैध डबल एंट्री वीजा पर भारत आए थे और बिना किसी आधिकारिक अनुमति या वीजा अवधि बढ़वाए बिना निर्धारित 15 दिनों से अधिक समय तक भारत में रहकर वीजा नियमों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed