सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sneha and Mahesh Hooda of IP University won silver medals at the national level.

Delhi NCR News: आईपी यूनिवर्सिटी की स्नेहा और महेश हुड्डा ने नेशनल लेवल पर जीते सिल्वर मेडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) विश्वविद्यालय के लिए खेल के मैदान से दोहरी खुशखबरी आई है। विश्वविद्यालय की छात्रा स्नेहा और खेल अधिकारी महेश कुमार हुड्डा ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है।
Trending Videos

छात्रा स्नेहा ने पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय महिला पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए रजत पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन देश भगत विश्वविद्यालय द्वारा किया गया था। वहीं, विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी महेश कुमार हुड्डा ने कुरुक्षेत्र में आयोजित '54वीं सीनियर पुरुष नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप' में दिल्ली की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता। कुलपति प्रोफेसर महेश वर्मा और स्टूडेंट्स वेलफेयर निदेशक प्रोफेसर मीनू कपूर ने दोनों विजेताओं की इस शानदार उपलब्धि की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed