{"_id":"6a7f039847452f6b230cc6c0","slug":"south-delhi-superstars-sensational-victory-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150712-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की धमाकेदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की धमाकेदार जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-कप्तान आयुष बडोनी ने सकारात्मक रवैये को सफलता की बड़ी वजह बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। कप्तान आयुष बडोनी ने जीत के बाद टीम के सकारात्मक रवैये को सफलता की बड़ी वजह बताया। उन्होंने कहा कि दो मैच हारने के बावजूद टीम का माहौल सकारात्मक रहा और खिलाड़ियों ने वापसी का भरोसा बनाए रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने छह विकेट पर 191 रन बनाए। सुजल सिंह ने नाबाद 63 और सूर्यांश रैना ने 28 रन बनाए। साउथ दिल्ली के लिए अंशुमान हुड्डा ने चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान ने 33 गेंदों पर 57 रन बनाए और अनमोल शर्मा के साथ 113 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। इसके बाद बडोनी ने मोर्चा संभाला और लगातार तीन छक्के लगाकर रन गति तेज कर दी। बडोनी और अनमोल ने टीम को तीन ओवर से अधिक शेष रहते लक्ष्य तक पहुंचा दिया। कप्तान ने हुड्डा की तारीफ करते हुए उन्हें पर्पल कैप का दावेदार भी बताया।