सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special CP Transferred in Morning, Relieved in Evening Speculation Runs High in Police Department

तबादला: स्पेशल सीपी का सुबह ट्रांसफर, शाम को रिलीव, पुलिस महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म

पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 03 May 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार

स्पेशल सीपी का सुबह ट्रांसफर हुआ। शाम को रिलीव कर दिया गया। आनन-फानन रिलीव किए जाने से पुलिस महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Special CP Transferred in Morning, Relieved in Evening Speculation Runs High in Police Department
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

विशेष पुलिस आयुक्त मधुप तिवारी का शनिवार सुबह अरुणाचल प्रदेश को तबादला हुआ और शनिवार शाम तक उन्हें रिलीव भी कर दिया गया। आननफानन उन्हें रिलीव किए जाने से पुलिस महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इसके पीछे तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि इस बारे में कोई खुलकर नहीं बोल रहा है। 
Trending Videos


करीब पांच माह पहले अरुणाचल प्रदेश में बतौर डीजी तैनात आनंद मोहन को कई साल बाद वापस दिल्ली बुला लिया गया था। आनंद मोहन वर्तमान में तिहाड़ जेल के डीजी हैं। मधुत तिवारी दिल्ली पुलिस में विशेष पुलिस आयुक्त लॉ एण्ड ऑडर जोन-2 की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सीबीआई से भी उन्हें प्री-मिच्योर टाइम में वापस दिया गया था। पुलिस कर्मी भी अचानक हुए तबादले से हैरत में हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों में ये चल रहे हैं अटकलें
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले सीबीआई ने द्वारका जिले की नारकोटिक्स सेल में छापेमारी की थी। इस छापेमारी में हवलदार अजय दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद के कमरे से करीब 48 लाख रुपये बरामद हुए थे। इंस्पेक्टर सुभाष को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि सुभाष उनके काफी करीब था। ये मुद्दा दिल्ली पुलिस में जोर-शोर से चर्चा को विषय बना हुआ है।  
 

ये मामले भी चर्चा के केंद्र में 
हाल ही में जाफरपुर कला में दिल्ली पुलिस की हवलदार ने एक बिहार के एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी थी। ये मामला भी जोर-शोर ये चर्चा का विषय बना हुआ है। ये इलाका भी मधूप तिवारी के पास ही थी। 
 

दक्षिण जिले का हो सकता है मामला
दिल्ली पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय में 30 अप्रैल को पुलिस कर्मियों को रिटायरमेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया।     इस कार्यक्रम में विशेष पुलिस आयुक्त तिवारी जब पहुंचे तो काफी परेशान नजर आ रहे थे। इसके बाद विशेष पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त मित्तल दिल्ली पुलिस आयुक्त के साथ कार्यक्रम ये चले गए थे। हालांकि असली वजह के सामने आने में समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed