सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SpiceJet flight delayed by 3 hours, passengers face inconvenience

Delhi NCR News: स्पाइसजेट की फ्लाइट 3 घंटे लेट, यात्रियों को हुई परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली।
दिल्ली से पटना जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-176 बृहस्पतिवार को करीब तीन घंटे लेट हो गई। फ्लाइट निर्धारित समय शाम 4:50 बजे के बजाय रात करीब 8:35 बजे रवाना हुई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन की तरफ से उन्हें देरी की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। इसके अलावा इंतजार के दौरान भोजन भी उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे कई मुस्लिम यात्री समय पर इफ्तार भी नहीं कर सके। यात्रियों का आरोप है कि क्रू का व्यवहार भी उनके साथ ठीक नहीं था। यात्रियों ने एयरलाइन की व्यवस्था को गैर-जिम्मेदाराना बताया। वहीं, स्पाइसजेट ने कहा फ्लाइट एसजी-176 को 19 मार्च को दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन एक ऑपरेशनल समस्या के कारण इसमें देरी हुई। इसके अलावा दिल्ली में खराब मौसम के चलते भी उड़ान प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed