सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three members of family arrested in theft

Delhi NCR News: परिवार के तीन सदस्य चोरी के आरोप में धरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण जिले के महरौली थाना क्षेत्र में रहता है परिवार
Trending Videos

नई दिल्ली । दक्षिण जिले के महरौली थाना क्षेत्र के एक परिवार के तीन सदस्यों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान कर्मवीर, उसकी बहन पलक और पत्नी राधिका उर्फ राधा के रूप में हुई है। इनके पास से 5.2 लाख रुपये की ज्वेलरी बिक्री के दस्तावेज, बैंक खाते में फ्रीज एक लाख रुपये, लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और चांदी की पायल-सिक्का बरामद हुए हैं।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि 16 मार्च को बंद मकान में चोरी की ई-एफआईआर दर्ज होने के बाद महरौली थानाध्यक्ष रितेश शर्मा की टीम ने जांच शुरू की गई। जांच में पता लगा कि 2-3 महीनों से एक गिरोह दिन के समय बंद घरों को निशाना बना रहा था। सीसीटीवी फुटेज की निगरानी के बाद कर्मवीर को 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद उसकी बहन और पत्नी की संलिप्तता भी सामने आई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed