सब्सक्राइब करें

13 साल की जंग खत्म: देश में पहली बार किसी ने पाई इच्छामृत्यु, एम्स के डॉक्टरों ने ऐसे दूर की हरीश की तकलीफ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 24 Mar 2026 05:03 PM IST
सार

Harish Rana Death: एम्स की मेडिकल टीम ने हरीश राणा के माता-पिता की काउंसलिंग भी की है, ताकि वे इस कठिन समय में मानसिक रूप से मजबूत रह सकें। 

विज्ञापन
harish rana 13-Year Battle Ends First Time in Country Granted Euthanasia
हरीश राणा का निधन - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल (आईआरसीएच) के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती गाजियाबाद के हरीश राणा की आखिर 10 दिन बाद निधन हो गया। वह 14 मार्च को एम्स में एडमिट किए गए थे और तब से ही डॉक्टर उनके लाइफ स्पोर्ट सिस्टम को धीरे-धीरे हटा रहे थे। बीते करीब एक हफ्ते से तो उन्हें खाना-पानी भी नहीं दिया जा रहा था। इस दौरान केवल हरीश को दर्द और मानसिक तकलीफ से राहत देने के लिए दवाएं दी जा रही थीं। 

Trending Videos
harish rana 13-Year Battle Ends First Time in Country Granted Euthanasia
हरीश राणा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यह था मामला
जुलाई 2010 में हरीश ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में सिविल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था। वर्ष 2013 में वह अंतिम वर्ष के छात्र थे। इसी दौरान अगस्त 2013 में रक्षाबंधन वाले दिन बहन से मोबाइल फोन पर बात करते हुए पीजी की चौथी मंजिल से गिर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
harish rana 13-Year Battle Ends First Time in Country Granted Euthanasia
हरीश राणा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

क्वाड्रिप्लेजिया से ग्रसित हो गया था हरीश
गंभीर रूप से घायल हरीश को तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। बाद में दिसंबर 2013 में उसे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह क्वाड्रिप्लेजिया से ग्रसित है। इस स्थिति में उसके हाथ-पैर पूरी तरह निष्क्रिय हो गए और वह जीवन भर बिस्तर पर रहने को मजबूर हो गए।

harish rana 13-Year Battle Ends First Time in Country Granted Euthanasia
हरीश राणा के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

8 जुलाई 2025 को परिवार पहुंचा था कोर्ट, मांगी इच्छा मृत्यु
हरीश के असहनीय दर्द और शारीरिक अक्षमता के कारण माता-पिता ने दिल्ली हाईकोर्ट में इच्छामृत्यु की अपील की, जिसे 8 जुलाई 2025 को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। करीब आठ महीने बाद 11 मार्च 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने हरीश को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की अनुमति दे दी।

विज्ञापन
harish rana 13-Year Battle Ends First Time in Country Granted Euthanasia
हरीश राणा और उसके पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कौन-कौन गया आखिरी वक्त में एम्स साथ
पड़ोसी नरेंद्र ने बताया था कि 14 मार्च को हरीश के साथ उनके पिता अशोक राणा, मां निर्मला देवी, छोटा बेटा आशीष, बहन भावना और उसके पति संग आशीष के दोस्त और एकाध हरीश के दोस्त भी गए थे। इसके अलावा कुछ अन्य रिश्तेदार भी गए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed