फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strict action will be taken against anyone creating a ruckus on Independence Day.

Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस पर हुड़दंग मचाया तो होगी सख्त कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
स्टंट, तेज रफ्तार और खतरनाक ड्राइविंग पर पुलिस की नजर, प्रमुख मार्गों पर रहेगी तैनाती
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्वतंत्रता दिवस पर शहर में निकलने वाली तिरंगा यात्राओं और रैलियों के दौरान हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। यातायात नियमों का उल्लंघन कर स्टंट करने, तेज रफ्तार में वाहन चलाने या सड़क पर वाहन लहराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खासतौर पर युवाओं के समूह और दोपहिया वाहनों की निगरानी बढ़ाई गई है।
शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर यातायात पुलिस के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। नियम तोड़ने वालों के वाहनों के चालान किए जाएंगे और जरूरत के अनुसार अन्य कार्रवाई भी होगी। यातायात बाधित करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चेकिंग अभियान जारी रहेगा। वाहनों से हुड़दंग करने और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यातायात प्रबंधन और निगरानी
रैलियों और तिरंगा यात्राओं के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। भीड़ बढ़ने वाले मार्गों पर अतिरिक्त बल तैनात रहेगा। शहर के आंतरिक मार्गों से लेकर एक्सप्रेसवे तक पुलिस और यातायात कर्मी निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed