फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sukesh announced to give iPhone 15 Pro to 100 people On Jacqueline birthday 11 August 2024

फिर छलका सुकेश का प्यार: तिहाड़ से लिखा पत्र, बोला- जैकलीन का गाना सुनने वाले 100 लोगों को दूंगा IPhone-15 pro

Thu, 11 Jul 2024 08:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 11 Jul 2024 08:27 PM IST
सार

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को लेकर ऐलान कर दिया है कि इस बार सौ लोगों को जैकलीन के जन्मदिन के दिन आईफोन गिफ्ट किए जाएंगे। अभिनेत्री का जन्मदिन 11 अगस्त को है।

विज्ञापन
Sukesh announced to give iPhone 15 Pro to 100 people On Jacqueline birthday 11 August 2024
सुकेश और जैकलीन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद 200 करोड़ रुपये के मनी लॉड्रिंग मामले के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर लगातार अभिनेत्री  जैकलीन फर्नांडीज को प्रेम पत्र भेज रहा है। 11 अगस्त को जैकलीन का जन्मदिन है। इस मौके को खास बनाने के लिए सुकेश ने एलान किया है कि 100 लोगों को आईफोन 15 प्रो दिया जाएगा। साथ ही खत में लिखा है कि उनके प्राइवेट जेट में आज भी जैकलीन के नाम के इनीशियल्स JFS लिखे हैं।

विज्ञापन


इससे पहले सुकेश ने पत्र में जैकलीन के नए गाने यिम्मी यिम्मी के लिए उन्हें बधाई दी है। वकील के मार्फत से मीडिया को भेजे पत्र सुकेश ने गाने की जमकर तारीफ की थी और घोषणा की थी कि इस गाने को अधिक बार देखने वाले सौ लोगों को आईफोन गिफ्ट करेगा।

विज्ञापन

जैकलीन के नाम लिखे पत्र में जैकलीन की फोटो देखने और उनकी सुंदरता की तारीफ की। उसने लिखा है कि तुम आज भी मेरे लिए सिंड्रेला हो। उसने अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करने के लिए जैकलीन को शुक्रिया कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उसने लिखा है कि आपका प्यार मेरे लिए कितना मायने रखता है। उसने बताया कि यिम्मी यिम्मी गाना देखने वालों की संख्या सौ मिलियन से ज्यादा हो गई है। उसने जैकलीन को बॉलीवुड की रियल क्वीन बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed