सुकेश का लेटर फिर आया बाहर: लिखा- केजरीवाल ने अपने 'हिटमैन' से करवाई स्वाति की पिटाई, CM का असली रंग उजागर
पत्र में उनसे बताया कि जब मैंने केजरीवाल और सतेंद्र जैन के गठजोड़ को बेनकाब करना शुरू किया था तब बिभव कुमार ने उसे भी धमकी दी थी। उसने केजरीवाल पर अंतरिम जमानत का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए इसे रद्द करने की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल में बंद दो सौ करोड़ के मनी लॉड्रिंग मामले का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र लिखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्वाति मालीवाल को पिटवाने का आरोप लगाया है। उसने दिल्ली के उपराज्यपाल और गृह मंत्रालय को स्वत: संज्ञान लेकर अरविंद केजरीवाल और बिभव कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
वकील के जरिए भेजे पत्र में सुकेश ने लिखा है कि अरविंद केजरीवाल का असली रंग उजागर हो गया है। उन्होंने अपने हिटमैन बिभव कुमार के जरिए स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करवाई है। उसने आरोप लगाया कि अरविंद के किसी गलत काम के खिलाफ आवाज उठाने पर स्वाति मालीवाल की पिटाई की गई है।
उसने लिखा है कि केजरीवाल टीवी पर महिलाओं के प्रति नकली सम्मान का नाटक करते हैं। सुकेश ने लिखा है कि महिलाओं के कल्याण के लिए दिन-रात लड़ने वाली और डटी रहने वाली महिला स्वाति मालीवाल पर अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में इस तरह से हमला किया जाना स्पष्ट रूप से उनकी पार्टी की विचारधारा को साबित करता है।
पत्र में उनसे बताया कि जब मैंने केजरीवाल और सतेंद्र जैन के गठजोड़ को बेनकाब करना शुरू किया था तब बिभव कुमार ने उसे भी धमकी दी थी। उसने केजरीवाल पर अंतरिम जमानत का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए इसे रद्द करने की मांग की है।