फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sukesh chandrashekhar sent legal notice to Manish Sisodia

Delhi: ठग कहे जाने पर सुकेश ने सिसोदिया को भेजा कानूनी नोटिस, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहा

Mon, 19 Aug 2024 04:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 19 Aug 2024 04:23 AM IST
सार

नोटिस में कहा गया है कि सिसोदिया अपमानजनक आरोपों और टिप्पणियों को बिना शर्त वापस लें और नोटिस मिलने के सात दिन के भीतर सार्वजनिक माफी मांगे। ऐसा नहीं करने पर सुकेश उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
Sukesh chandrashekhar sent legal notice to Manish Sisodia
सुकेश चंद्रशेखर और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठगी के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर को ठग कहे जाने पर उसके वकील ने दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि सिसोदिया अपमानजनक आरोपों और टिप्पणियों को बिना शर्त वापस लें और नोटिस मिलने के सात दिन के भीतर सार्वजनिक माफी मांगे। ऐसा नहीं करने पर सुकेश उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

 
सुकेश के वकील ने नोटिस के जरिए बताया कि उनके मुवक्किल एक विचाराधीन कैदी हैं, जो वर्तमान में मंडोली जेल नंबर 13 में बंद हैं। मनीष सिसोदिया को भेजे कानूनी नोटिस में वकील ने कहा कि 13 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आपने हमारे मुवक्किल के खिलाफ टिप्पणी की है। अखबारों के जरिए पता चला कि उसमें आपने कहा कि जब कोई ठग सुकेश पत्र लिखता है, तो तिहाड़ प्रशासन उसे विधिवत रूप से उपराज्यपाल के कार्यालय में जमा करता है। उपराज्यपाल भी तुरंत उस पर कार्रवाई करते हैं, लेकिन जब दिल्ली के मुख्यमंत्री पत्र लिखते हैं, तो उपराज्यपाल तिहाड़ अधिकारियों से कहते हैं कि वे उसे उन्हें न भेजें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed