सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swati Maliwal said Arvind Kejriwal is biggest betrayer not me

'केजरीवाल बड़ा विश्वासघाती': पहली बार स्वाति ने बताया कब बनाया आप छोड़ने का मन? पार्टी में रोज मिलता था ये काम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 30 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
सार

स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के आंतरिक माहौल पर गंभीर प्रश्न उठाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में विधायकों और मंत्रियों से ऐसे कार्य कराए जाते थे, जो नैतिक रूप से उचित नहीं थे।

Swati Maliwal said Arvind Kejriwal is biggest betrayer not me
स्वाति मालीवाल ने किया केजरीवाल पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू होते हुए राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने खुलकर अपनी पूर्व पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आम आदमी पार्टी की कार्यशैली, नेतृत्व शैली और राजनीतिक नैतिकता पर तीखा हमला बोलते हुए पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को “सबसे बड़ा विश्वासघाती” करार दिया।

Trending Videos

स्वाति का पलटवार 
प्रदेश भाजपा कार्यालय में स्वाति मालीवाल ने आप नेताओं की ओर उन्हें विश्वासघाती कहे जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि किसी को विश्वासघाती कहा जाना चाहिए, तो वह नहीं, बल्कि अरविंद केजरीवाल हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन खड़ा किया, वही बाद में उन्हीं लोगों के साथ खड़े हो गए, जिन्हें कभी भ्रष्टाचारी बताया था। उनके अनुसार, सिद्धांतों से समझौता करना, जनता को भ्रमित करना और अपने मूल विचारों को छोड़ देना ही वास्तविक विश्वासघात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो सौ रुपये का काम कर दो सौ करोड़ रुपये का प्रचार
उन्होंने आम आदमी पार्टी को “प्रेस वार्ता की सरकार” बताते हुए आरोप लगाया कि वहां शासन कम और दिखावा अधिक होता था। उनके अनुसार, सुबह एक कहानी तैयार की जाती थी और फिर पूरे दिन उसी विषय पर प्रेस वार्ताएं करने के निर्देश दिए जाते थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जमीनी स्तर पर सीमित कार्य किए, लेकिन उसके प्रचार-प्रसार पर भारी धनराशि खर्च की गई। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि “दो सौ रुपये का काम कर दो सौ करोड़ रुपये का प्रचार” करना इस सरकार की पहचान बन गई थी।

केजरीवाल का व्यवहार कठोर, असहिष्णु और एकाधिकारवादी 
मालीवाल ने पार्टी के आंतरिक माहौल पर भी गंभीर प्रश्न उठाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में विधायकों और मंत्रियों से ऐसे कार्य कराए जाते थे, जो नैतिक रूप से उचित नहीं थे। इसी कारण उन्होंने कभी विधायक या मंत्री बनने की इच्छा नहीं जताई, जबकि उन पर चुनाव लड़ने का दबाव बनाया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर तानाशाही का वातावरण है और केजरीवाल का व्यवहार कठोर, असहिष्णु और एकाधिकारवादी है।

पंजाब में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था बढ़ रही
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली का बुरा हाल कर दिया है और अब वही स्थिति पंजाब में भी दिखाई दे रही है। उनके अनुसार, दिल्ली में अस्वीकार किए गए नेता अब पंजाब में शासन चला रहे हैं, जिससे वहां भी भ्रष्टाचार और अव्यवस्था बढ़ रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब सरकार में ऐसे लोग प्रभावशाली पदों पर हैं, जिन पर महिलाओं के शोषण के आरोप हैं।

कब बनाया आप छोड़ने का मन?
महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए मालीवाल ने एक महत्वपूर्ण खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें इस विधेयक का विरोध करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने महिलाओं के अधिकारों से जुड़े किसी भी कानून का विरोध नहीं करने का निर्णय ले लिया था और उसी क्षण उन्होंने तय कर लिया था कि अब इस पार्टी में नहीं रहना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed