{"_id":"6a84421d8ce481972809a8cd","slug":"temporary-extension-of-two-emu-trains-up-to-mathura-kosi-kalan-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151144-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो ईएमयू ट्रेनों का मथुरा-कोसीकलां तक अस्थायी विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो ईएमयू ट्रेनों का मथुरा-कोसीकलां तक अस्थायी विस्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्तूबर तक लागू रहेगी व्यवस्था, पलवल-होडल-कोसीकलां और मथुरा क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए शकूरबस्ती-पलवल-शकूरबस्ती और नई दिल्ली-पलवल-गाजियाबाद ईएमयू ट्रेनों का अस्थायी विस्तार किया है। यह व्यवस्था 31 अक्तूबर तक लागू रहेगी। इसके तहत शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू अब मथुरा जंक्शन और नई दिल्ली-पलवल-गाजियाबाद ईएमयू कोसीकलां तक जाएगी।
ट्रेन संख्या 64016 शकूरबस्ती से दोपहर 2:30 बजे चलकर शाम 4:45 बजे पलवल पहुंचेगी और रूंधी, शोलाका, बनचारी, होडल, कोसीकलां, छाता, अझई, वृंदावन रोड व भूतेश्वर होते हुए शाम 7:15 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 64019 मथुरा से शाम 7:45 बजे रवाना होकर रात 10:20 बजे पलवल और 12:45 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 64082 नई दिल्ली से शाम 6 बजे चलकर रात 9 बजे कोसीकलां पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 64051 कोसीकलां से रात 9:45 बजे चलकर रात 12:25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। शकूरबस्ती-पलवल और नई दिल्ली-पलवल के बीच समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं होगा।