{"_id":"69a6de9faa20bcfccc061d81","slug":"the-attack-on-lawrences-lawyer-deepak-khatri-was-carried-out-at-the-behest-of-rohit-godara-and-goldy-brar-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-126383-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के इशारे पर हुआ था लॉरेंस के वकील दीपक खत्री पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के इशारे पर हुआ था लॉरेंस के वकील दीपक खत्री पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
-गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने का मामला
-पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के करीबी रोहित सोलंकी को दबोचा, साथी विक्रम व दो शूटर की मदद से किया था हमला, वारदात के बाद आरोपी था फरार
-उत्तरी जिला की संयुक्त टीम ने आरोपी को दिल्ली के माजरा डबास एरिया से दबोचा, बाकियों की तलाश जारी, दीपक खत्री पर हमले के बाद कॉल कर रोहित गोदारा ने धमकी भी दी थी
-नवंबर 2025 में दुबई में लॉरेंस के फाइनेंसर सुखदीप उर्फ सिप्पा रोहित गोदारा व गोल्डी बराड़ ने करवा दी थी हत्या
इसके बाद दिसंबर में रोहित गोदारा के करीबी इंद्रप्रीत उर्फ पैरी की चंड़ीगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में 24 फरवरी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री उर्फ मामा पर जानलेवा हमला गैंगस्टर रोहित गोदारा व गोल्डी बराड़ के इशारे पर हुआ था। उत्तरी जिला की संयुक्त टीम ने गुत्थी को सुलझाते हुए रोहित गोदारा के करीबी बदमाश रोहित सोलंकी (26) को गिरफ्तार कर लिया। हमले के बाद रोहित सोलंकी बैंकाक भाग गया था, लेकिन शक होने पर उसे एयरपोर्ट से ही वापस भारत डिपोर्ट कर दिया गया। वापस आकर वह दिल्ली में माजरा डबास स्थित अपने दोस्त के यहां छिपकर रह रहा था। पुलिस को इसके साथी विक्रम और दो शूटर की तलाश है। आरोपियों के पास से एक ग्लोक पिस्टल व 39 हजार रुपये कैश बरामद हुए हैं।
संयुक्त आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि 24 फरवरी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के वकील दीपक खत्री पर मरघट वाले बाबा मंदिर के नजदीक हमला हुआ। वारदात के समय दीपक अपनी कार से दोस्तों ऋषभ कपूर, विकास शर्मा, उमेश और संदीप के साथ दर्शन के लिए आए थे। बाइक सवार तीन-चार लोगों ने कार पर गोलियां बरसा दीं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। हमले में दीपक तो बाल-बाल गए। इस बीच उनके दोस्त संदीप को पीछे से दो गोली लगी। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के लिए स्पेशल स्टाफ समेत चार टीमों का गठन किया गया। टीम ने अलग-अलग लोकेशन पर लगे करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कां खगाला। इसके अलावा संदिग्ध लोगों को शार्ट लिस्ट कर मुखबिरों को फोटो दिखाए गए। इस बीच मुखबिरों ने पूठ खुर्द के रहने वाले रोहित सोलंकी की पहचान की। फौरन उसके घर पर छापेमारी की गई वह अपने घर से परिवार के साथ गायब मिला। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी का पता किया गया। टीम पश्चिम विहार पहुंची तो पता चला कि आरोपी अपने किसी साथी के साथ वहां आया था। बाद में वह गुरुग्राम की ओर चला गया। टीम ने गुरुग्राम समेत बाकी जगहों पर छापेमारी की। बाद में आरोपी को माजरा डबास दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। वह अपने दोस्त के घर पर छिपकर रह रहा था। पुलिस इससे पूछताछ कर इसके बाकी साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Trending Videos