सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The biggest food fair of the food business will start today at Bharat Mandapam Union Minister Piyush Goyal wil

Delhi: भारत मंडपम में आज से फूड बिजनेस का सबसे बड़ा आहार मेला, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे उद्घाटन

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 10 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत मंडपम में मंगलवार यानी आज से खाद्य और आतिथ्य क्षेत्र का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आहार-2026 शुरू हो रहा है। 10 से 14 मार्च तक होने वाले पांच दिवसीय आयोजन का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।

The biggest food fair of the food business will start today at Bharat Mandapam Union Minister Piyush Goyal wil
भारत मंडपम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारत मंडपम में मंगलवार यानी आज से खाद्य और आतिथ्य क्षेत्र का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आहार-2026 शुरू हो रहा है। 10 से 14 मार्च तक होने वाले पांच दिवसीय आयोजन का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मेले में खाने-पीने के उत्पाद, फूड प्रोसेसिंग तकनीक, पैकेजिंग, होटल उपकरण और कोल्ड-चेन जैसी आधुनिक तकनीकों की झलक एक ही जगह देखने को मिलेगी।

Trending Videos


आहार मेला फूड और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के लिए दुनिया के बड़े बिजनेस प्लेटफॉर्म में गिना जाता है। इस बार इसका 40वां संस्करण आईटीपीओ आयोजित कर रहा है। इसमें देश-विदेश की बड़ी कंपनियां, फूड प्रोड्यूसर, एक्सपोर्टर, होटल व रेस्टोरेंट कारोबार से जुड़े लोग, टेक्नोलॉजी कंपनियां और अंतरराष्ट्रीय खरीदार एक ही मंच पर जुटेंगे। इस बार मेले में 1,800 से ज्यादा प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 155 विदेशी कंपनियां शामिल हैं। कुल मिलाकर 17 देशों की भागीदारी होगी और करीब एक लाख से ज्यादा कारोबारी आगंतुकों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में प्रवेश केवल कारोबारी आगंतुकों को मिलेगी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी है। प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी। आगंतुकों के लिए प्रवेश गेट 3 और 4 (भैरों मार्ग) तथा गेट 6 और 10 (मथुरा मार्ग) से होगा, जबकि माल ढुलाई के लिए गेट 1 और 5 का उपयोग किया जाएगा।

मेले में इटली है साझेदार देश
1.15 लाख वर्ग मीटर में फैले मेले में कई देशों के प्रदर्शनी मंडप लगाए जा रहे हैं। इस बार इटली को साझेदार देश बनाया गया है। ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चिली और थाईलैंड भी प्रदर्शनी मंडप लगा रहे हैं। वहीं, बेल्जियम, चीन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, दक्षिण कोरिया, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम, वियतनाम भी भाग ले रहे हैं।

फूड बिजनेस के लिए बहुत कुछ होगा
मेले में फूड प्रोडक्ट्स और बेवरेज, प्रोसेस्ड फूड, ऑर्गेनिक फूड, डेयरी उत्पाद, मसाले, कृषि उत्पादों आदि प्रदर्शित किए जाएंगे। इससे कारोबारियों को नई तकनीक और उत्पादों की जानकारी मिलने मिलेगी। व्यापारिक साझेदारी के अवसर भी मिलेंगे। आईटीपीओ के अध्यक्ष जावेद अशरफ ने कहा कि भारत का फूड और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है।

आहार एप देगा मेले की पूरी जानकारी
इस बार मेले में एपीडा मंडप, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय मंडप, विदेशी भागीदारी मंडप, आईसीएमए मंडप और एफआईएफआई मंडप भी होंगे। इनके अलावा हॉस्पिटैलिटी चैलेंज और कुलिनरी आर्ट इंडिया-2026 जैसे कार्यक्रम भी होंगे, जहां शेफ और होटल उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। मेले के लिए आहार-2026 मोबाइल एप शुरू किया गया है। इसके जरिए आगंतुकों को मेले से जुड़ी हर एक जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed