आउटर नॉर्थ दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक कार के अंदर दो लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि सफेद रंग की ऑरा कार (UP-27 CT-7719) नाले के पास सड़क किनारे खड़ी थी। कार के शीशे बंद थे, जबकि गाड़ी लॉक नहीं थी।
हत्या या हादसा: दिल्ली में कार के अंदर मिलीं दो लाशें, एक विकास दूसरा भोला; ये तीन पाउच बने मौत की वजह?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 10 Mar 2026 04:55 PM IST
सार
जब पुलिस ने कार की जांच की तो अंदर से तेज बदबू आ रही थी। गाड़ी के अंदर दो लोग मृत हालत में बैठे मिले, जिससे अंदेशा है कि शव काफी समय से वहीं पड़े थे। कार के अंदर शराब के तीन पाउच भी मिले, जिनमें से दो सीलबंद थे और एक खुला हुआ था।
विज्ञापन