सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Infrastructure at IGI Airport to be modernized employees and passengers to get modern facilities in Delhi

Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट पर बुनियादी ढांचे का होगा आधुनिकीकरण, कर्मचारियों-यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

शनि पाथौली, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 10 Mar 2026 05:46 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर यात्रियों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण किया जाएगा। 

Infrastructure at IGI Airport to be modernized employees and passengers to get modern facilities in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर यात्रियों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण किया जाएगा। एयरपोर्ट प्रबंधन ने एयरसाइड क्षेत्र में स्थित एयरफील्ड ग्राउंड लाइटिंग (एजीएल) कार्यालय के व्यापक अपग्रेडेशन की तैयारी शुरू की है। इसके तहत कार्यालय परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधाओं को आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित होगा। सूत्रों के अनुसार, एजीएल कार्यालय में मौजूद वॉशरूम और अन्य बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण किया जाएगा। पुराने और जर्जर फिटिंग्स को हटाकर उनकी जगह आधुनिक सैनिटरी फिटिंग्स लगाई जाएंगी। इसके साथ ही फर्श और दीवारों की टाइल्स को भी बदला जाएगा, ताकि परिसर को अधिक साफ-सुथरा और उपयोग के अनुकूल बनाया जा सके। इसके लिए निविदा भी जारी कर दी गई हैं।

Trending Videos


जल निकासी को भी किया जाएगा बेहतर
परियोजना के तहत जल निकासी व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा, जिससे स्वच्छता मानकों को बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसके अलावा कार्यालय परिसर में ऊर्जा दक्ष एलईडी लाइटिंग, बेहतर वेंटिलेशन व्यवस्था और आधुनिक स्वच्छता उपकरण लगाए जाएंगे। चयनित एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरसाइड क्षेत्र में अहम भूमिका निभाता है एजीएल कार्यालय
आईजीआई के एयरसाइड क्षेत्र में स्थित एजीएल कार्यालय विमान संचालन से जुड़ी एक बेहद महत्वपूर्ण इकाई है। यहां से रनवे और टैक्सीवे की लाइटिंग व्यवस्था की निगरानी और संचालन किया जाता है। विमान के सुरक्षित टेकऑफ और लैंडिंग में एयरफील्ड ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एयरसाइड क्षेत्र में कार्यरत तकनीकी स्टाफ और कर्मचारियों को अक्सर लंबे समय तक ड्यूटी करनी पड़ती है। ऐसे में उनके लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक माना जाता है। इसी उद्देश्य से एजीएल कार्यालय के अपग्रेडेशन की योजना बनाई गई है।

निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का रहेगा विशेष ध्यान
एयरसाइड क्षेत्र सीधे तौर पर विमान संचालन से जुड़ा होता है, इसलिए निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके तहत सिविल वर्क, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल फिटिंग्स और आवश्यक संरचनात्मक सुधार भी किए जाएंगे। निर्माण एजेंसी को एयरपोर्ट सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

एओसीसी के लिए खरीदा जाएगा फर्नीचर
एयरपोर्ट ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर (एओसीसी) और टर्मिनल कार्यालयों के लिए नए फर्नीचर की खरीद प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। एओसीसी एयरपोर्ट संचालन का केंद्रीय नियंत्रण केंद्र होता है। यहां से उड़ानों की आवाजाही, यात्री सेवाओं और अन्य गतिविधियों की निगरानी की जाती है। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक और एर्गोनोमिक फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा।

एयरपोर्ट पर जारी हैं कई बड़े विकास कार्य
पिछले कुछ वर्षों में आईजीआई एयरपोर्ट पर कई बड़े विकास कार्य किए गए हैं। इनमें टर्मिनल-1 के विस्तार, टर्मिनल-3 में यात्री सुविधाओं की बढ़ोत्तरी, नई सुरक्षा प्रणालियों की स्थापना और डिजिटल तकनीकों के उपयोग जैसे कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अलावा उन्नत बैगेज हैंडलिंग सिस्टम और स्मार्ट पार्किंग जैसी व्यवस्थाएं भी की गई हैं। यहां हाल के वर्षों में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। इसके चलते प्रबंधन समय-समय पर इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार की विभिन्न परियोजनाएं लागू करता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed