{"_id":"69af95e3ea892eb8b9039e5f","slug":"main-contractor-arrested-in-janakpuri-case-of-bike-rider-s-death-after-falling-into-a-pothole-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जनकपुरी में बाइक सवार की गड्ढे में गिरने से मौत मामला, मुख्य ठेकेदार हिमांशु उदयपुर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जनकपुरी में बाइक सवार की गड्ढे में गिरने से मौत मामला, मुख्य ठेकेदार हिमांशु उदयपुर से गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 10 Mar 2026 09:24 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस टीम ने मंगलवार तड़के हिमांशु गुप्ता को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसे दिल्ली लाया जा रहा है।
मुख्य ठेकेदार हिमांशु गुप्ता उदयपुर से गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जनकपुरी के जोगिंदर सिंह मार्ग पर दिल्ली जल बोर्ड के निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरकर हुई कमल ध्यानी की मौत के मामले में मुख्य ठेकेदार हिमांशु गुप्ता को पुलिस ने उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि जिले के वाहन चोरी निरोधक शाखा की टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। निरीक्षक मुकेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि वह उदयपुर में मौजूद है। टीम ने मंगलवार तड़के हिमांशु गुप्ता को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसे दिल्ली लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि कमल ध्यानी उसी गड्ढे में बाइक समेत गिर गए थे और काफी देर तक तड़पते रहे। मौके पर मौजूद मजदूर योगेश और उप-ठेकेदार राजेश प्रजापति को इस बात की जानकारी होने के बाद भी उसे बचाने के बजाय उन्होंने घटना को छिपाने और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था और तब से दोनों न्यायिक हिरासत में हैं।