{"_id":"69aef854b49a4e53f605f93e","slug":"uttam-nagar-youth-murder-case-eight-arrested-including-main-accused-woman-saira-alias-kali-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-127114-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तम नगर तरुण हत्याकांड : मुख्य आरोपी महिला सायरा उर्फ काली समेत आठ पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तम नगर तरुण हत्याकांड : मुख्य आरोपी महिला सायरा उर्फ काली समेत आठ पकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
-पकड़ा गया एक आरोपी नाबालिग, इस मामले में अब तक 16 आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है, जिसमें दो नाबालिग शामिल हैं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुई तरुण की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला 40 साल की सायरा उर्फ काली समेत आठ लोगों को पकड़ लिया है। जिसमें तीन महिला और एक नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने तीनों महिलाओं को ख्याला इलाके से पकड़ा है। सायरा वही महिला है, जिसने जरा सी बात का बखेड़ा बनाया और बात हत्या तक पहुंच गई। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 40 साल की सायरा उर्फ काली, 50 साल की सरीफन, 36 साल की सलमा, 21 साल का सुहैल उर्फ साहिल, 20 साल के समीर चौहान, 22 साल के फिरोज और 50 साल के इस्माइल (50) के रूप में हुई है। वहीं नाबालिग 14 साल का है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं वारदात में शामिल दो नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ कर रही है। इस मामले में और भी लोगों के पकड़े जाने की संभावना है। दिल्ली पुलिस इस हत्याकांड में पहले ही एक नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह घटना होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में हुई। पीड़ित पक्ष का दावा है कि 11 साल की बच्ची अपनी छत से होली खेल रही थी। इसी दौरान अपने ताऊ की और फेंका गया एक गुब्बारा नीचे गिर कर फट गया और वहां गुजर रही मुस्लिम महिला सायरा उर्फ काली पर रंग के छींटें चली गईं। बच्ची के परिवार ने बताया कि उन्होंने महिला से तुरंत माफी मांग ली थी। इसके बावजूद महिला ने हंगामा किया और उसके परिजन और रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। आरोपी परिवार ने मारपीट की। दोस्तों के साथ होली खेलने गया 26 साल का तरुण कुमार इस घटना से अंजान था। जब वह होली खेलकर घर लौट रहा था तभी आरोपियों ने उसे गली में घेर लिया। उस पर क्रिकेट बैट, लाठियों और पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। तरुण कुमार को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अगले दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इलाके में बढ़ा तनाव, पुलिस मुस्तैद : तरुण की मौत के बाद शुक्रवार को इलाके में काफी तनाव बढ़ गया। हिंदू संगठनों ने घटना का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़कों को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। आरोपी परिवार के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और कुछ वाहनों पर तोड़फोड़ व आगजनी की। तनाव को देखते हुए इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
Trending Videos