सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Bomb Threat to post offices-passport centers in several Rajasthan cities security agencies alert ISI mentioned

Rajasthan: राजस्थान के 12 शहरों में सायनाइड गैस भरे बम धमाके की धमकी, पूरे मामले का ISI से क्या है कनेक्शन?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Himanshu Priyadarshi Updated Tue, 10 Mar 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Bomb Threat To Rajasthan Cities: राजस्थान के कई शहरों में डाकघरों और पासपोर्ट केंद्रों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। उदयपुर, बीकानेर, कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई शहरों में सर्च अभियान चलाया गया, हालांकि संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। धमकी भरे ईमेल में पाकिस्तान की एजेंसी ISI और अभिनेत्री निवेथा उदयनिधि पेथुराज नाम का जिक्र किया गया है।

Bomb Threat to post offices-passport centers in several Rajasthan cities security agencies alert ISI mentioned
राजस्थान के कई शहरों में डाकघरों और पासपोर्ट सेवा केंद्रों को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के कई बड़े शहरों में डाकघरों और पासपोर्ट सेवा केंद्रों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद उदयपुर, बीकानेर, कोटपूतली-बहरोड़, भीलवाड़ा, दौसा, सिरोही, कोटा, अलवर, जैसलमेर, बांसवाड़ा, झालावाड़ और सवाई माधोपुर सहित कई शहरों में पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित परिसरों को खाली करवाया और सर्च अभियान शुरू किया।

Trending Videos

 
सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर कई स्थानों पर डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्तों की मदद से जांच की। फिलहाल अधिकांश स्थानों पर तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक, करीब 12:40 बजे हेड ऑफिस जयपुर से आए एक मेल में पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिली थी। धमकी भरे मेल में लिखा था कि पाकिस्तान आईएसआई निवेथा उदयनिधि पेथुराज जिंदाबाद। आपके पासपोर्ट पोस्टल ऑफिस में पांच सायनाइड गैस से भरे IED ब्लास्ट करेंगे। गौरतलब है कि निवेथा पेथुराज भारत के दक्षिण सिनेमा की अभिनेत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bomb Threat to post offices-passport centers in several Rajasthan cities security agencies alert ISI mentioned
बम धमकी के बाद लेकसिटी मॉल स्थित पासपोर्ट केंद्र की जांच में जुटी पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

उदयपुर में लेकसिटी मॉल स्थित पासपोर्ट केंद्र खाली कराया
उदयपुर में लेकसिटी मॉल में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मॉल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मॉल में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकलवाकर एंट्री बंद कर दी गई।
 
डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ और भूपालपुरा थानाधिकारी आदर्श कुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद डॉग स्क्वायड की मदद से मॉल के अंदर करीब एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि जयपुर पासपोर्ट ऑफिस के मेल पर उदयपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था।
 

Bomb Threat to post offices-passport centers in several Rajasthan cities security agencies alert ISI mentioned
बम धमकी के बाद डाकघर की जांच में जुटी पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

बीकानेर में हेड पोस्ट ऑफिस खाली कराया
बीकानेर शहर में जूनागढ़ किले के पीछे स्थित हेड पोस्ट ऑफिस को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर को खाली करवाकर कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाल दिया गया।
 
इंस्पेक्टर ऑफ पोस्ट पुष्प राठी ने बताया कि पोस्ट ऑफिस को संदिग्ध ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र में भी निगरानी बढ़ा दी गई।
 

Bomb Threat to post offices-passport centers in several Rajasthan cities security agencies alert ISI mentioned
बम धमकी के बाद डाकघर की जांच में जुटी पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

कोटपूतली-बहरोड़ में पासपोर्ट सेवा केंद्र और डाकघर की तलाशी
कोटपूतली-बहरोड़ में भी पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। कोटपूतली पुलिस स्टेशन के पास स्थित डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र और डाकघर को तत्काल खाली कराया गया।

पढ़ें- Rajasthan Assembly: हंगामे और तीखी तकरार के बीच राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र का आज अंतिम दिन, कई अहम बिल पास
 
घटना की सूचना मिलते ही जिला विशेष शाखा के एसआई कश्मीर सिंह, डीवाईएसपी राजेंद्र बुड़बक और कोटपूतली थाना अधिकारी राजेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया।
 

Bomb Threat to post offices-passport centers in several Rajasthan cities security agencies alert ISI mentioned
बम धमकी के बाद डाकघर की जांच में जुटी पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

भीलवाड़ा में सुरक्षा एजेंसियों ने संभाली मोर्चा
भीलवाड़ा शहर के पासपोर्ट कार्यालय को भी ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।


 
सीओ सिटी सज्जन सिंह ने बताया कि ईमेल में दोपहर 1 बजे के बाद प्रदेश के पासपोर्ट कार्यालयों में गैस बम ब्लास्ट की धमकी दी गई थी। इसके बाद एहतियाती कदम उठाते हुए पासपोर्ट कार्यालय की बिल्डिंग को खाली करवाया गया और आसपास की दुकानों को भी अस्थायी रूप से बंद कराया गया।
 

Bomb Threat to post offices-passport centers in several Rajasthan cities security agencies alert ISI mentioned
बम धमकी के बाद डाकघर की जांच में जुटी पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

दौसा और सिरोही में भी सुरक्षा बढ़ाई गई
दौसा जिला मुख्यालय स्थित हेड पोस्ट ऑफिस को भी ईमेल के जरिए धमकी मिलने के बाद पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई। मुख्य पोस्टमास्टर ब्रजमोहन बैरवा ने बताया कि दोपहर करीब 1:10 बजे बम ब्लास्ट होने की सूचना रीजनल ऑफिस से मिली थी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया।
 

Bomb Threat to post offices-passport centers in several Rajasthan cities security agencies alert ISI mentioned
बम धमकी के बाद डाकघर की जांच में जुटी पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सिरोही में पासपोर्ट कार्यालय और मुख्य डाकघर को आईईडी से उड़ाने की चेतावनी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों परिसरों को खाली करवा दिया। डीएसपी मुकेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते के साथ जांच शुरू की।

पढ़ें- Chittorgarh News: नर्सिंग कोर्स की मान्यता को लेकर मेवाड़ यूनिवर्सिटी में हंगामा, छात्र ने आत्मदाह की कोशिश की
 

अलवर में प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय खाली कराए गए
अलवर शहर में अट्टा मंदिर के सामने स्थित प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को हड़कंप मच गया। बताया गया कि धमकी भरा मेल पाकिस्तान से आया है। सूचना मिलते ही सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को खाली करा दिया गया और बम निरोधक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। हालांकि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
 
रीजनल पासपोर्ट कार्यालय जयपुर से मिली सूचना
अलवर डाकघर के प्रवर अधीक्षक जहीर अब्बास ने बताया कि इस संबंध में उन्हें क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जयपुर से सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की जांच की। उन्होंने बताया कि मेल में लिखा गया था कि पासपोर्ट ऑफिस में स्कैनर के जरिए ब्लास्ट कराया जाएगा और यह धमकी विभिन्न स्थानों के पासपोर्ट कार्यालयों के लिए बताई गई थी।


 
कर्मचारियों और ग्राहकों को बाहर निकाला गया
प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि मेल के जरिए धमकी मिलने के बाद तुरंत एहतियाती कदम उठाए गए। दोपहर बाद क्षेत्रीय कार्यालय से मेल प्राप्त होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। करीब डेढ़ बजे पुलिस मौके पर पहुंची और सभी कर्मचारियों तथा वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाल दिया गया।
 
उस समय डाकघर के अंदर करीब 70 से अधिक कर्मचारी और लगभग 30 ग्राहक मौजूद थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर परिसर को खाली कराया गया और जांच शुरू की गई।
 
बम निरोधक दस्ते ने की तलाशी
एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि डाककर्मी कमलेश पांचाल की ओर से सूचना दी गई थी कि मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी का मेल आया है। सूचना मिलने के बाद थाने से पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता बुलाकर पूरे परिसर की तलाशी ली गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed