सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur: Trailer Loaded with Stone Powder Falls into 60-Foot Deep Ditch Driver-Helper Trapped in Cabin Rescued

Udaipur News: पत्थर के पाउडर से भरा ट्रेलर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, केबिन में फंसे ड्राइवर और खलासी निकाले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Udaipur Road Accident: उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-27 पर पत्थर के पाउडर से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर 60 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ड्राइवर और खलासी केबिन में फंस गए, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

Udaipur: Trailer Loaded with Stone Powder Falls into 60-Foot Deep Ditch Driver-Helper Trapped in Cabin Rescued
पत्थर के पावडर से भरा ट्रेलर खाई में गिरा - फोटो : अमर उजाला
web -
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-27 पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। पत्थर के पाउडर से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रेलर का ड्राइवर और खलासी केबिन में फंस गए, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रेलर उदयपुर से पिंडवाड़ा की ओर जा रहा था। खोखरिया नाल सुरंग के पास अचानक ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।

Trending Videos

 
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग
हादसा होते ही आसपास से गुजर रहे वाहन चालक और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए कुछ लोग तुरंत खाई में उतरकर ट्रेलर के केबिन तक पहुंचे। उस समय ड्राइवर और खलासी केबिन के अंदर बुरी तरह फंसे हुए थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही बेकरिया थाना अधिकारी उत्तम सिंह और हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह झाला मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत कर दोनों घायलों को ट्रेलर के केबिन से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान खाई की गहराई और ट्रेलर की स्थिति के कारण बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

पढ़ें- 'पासपोर्ट पोस्टल ऑफिस में करेंगे सायनाइड गैस से IED ब्लास्ट': झालावाड़ में हड़कंप, पाकिस्तान से क्या कनेक्शन?
 
झालावाड़ जिले के निवासी हैं घायल
हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों की पहचान झालावाड़ जिले के भवानीमंडी निवासी आत्माराम पुत्र प्रभुलाल और राजेश पुत्र भागचंद के रूप में हुई है। दोनों को हाईवे एंबुलेंस की मदद से गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया गया। गोगुंदा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया।
 
हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेलर के खाई में गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर भीड़ लगी रही, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed